Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Sony का नया 5G फोन लॉन्च: OLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी




Sony का नया 5G फोन लॉन्च: OLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी


सोनी ने अपना नया Xperia 10 VIII 5G फोन लॉन्च किया है, जिसमें 120Hz OLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट और 50MP कैमरा है। यह फोन लंबी बैटरी लाइफ, बेहतर ब्राइटनेस और 4 साल के Android OS अपडेट के साथ आता है।








Sony का नया 5G फोन लॉन्च: OLED डिस्प्ले, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सोनी ने अपनी Xperia 10 लाइनअप का एक और नया 5G फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Xperia 10 VIII के नाम से पेश किया है। यह एक मिड-रेंज 5G स्मार्टफोन है जिसमें न सिर्फ लंबी बैटरी लाइफ मिल रही है बल्कि फोन में बेहतर ब्राइटनेस वाली डिस्प्ले और कई कमाल के फीचर्स भी हैं।

Xperia 10 सीरीज के इस नए मॉडल में 120Hz OLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 चिपसेट, बेहतर स्टीरियो स्पीकर और बढ़ाई जा सकने वाली स्टोरेज भी मिल रही है।

फोन में 3.5mm हेडफोन जैक भी मिल रहा है, जो आजकल इस सेगमेंट के स्मार्टफोन्स में काफी कम ही देखने को मिलता है। फोन को सोनी चार Android OS अपग्रेड और छह साल के सिक्योरिटी अपडेट देने का भी वादा कर रहा है। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...

Sony Xperia 10 VIII की कीमत और उपलब्धता

कीमत की बात करें तो Sony Xperia 10 VIII की कीमत EUR 599 यानी लगभग 66,850 रुपये है, जबकि UK में इसकी कीमत GBP 549 यानी लगभग 71,650 रुपये तय की गई है। हालांकि सोनी ने अभी तक भारत में इस फोन की कीमत या उपलब्धता की जानकारी नहीं दी है।डिवाइस तीन कलर Frozen White, Frosted Grey और Misty Lilac कलर ऑप्शन में आता है।


Sony Xperia 10 VIII के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Xperia 10 VIII में 6.1-इंच की Full HD+ OLED डिस्प्ले मिल रही है। साथ ही इसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। सोनी का कहना है कि ये डिस्प्ले पैनल अपने पिछले मॉडल की तुलना में लगभग 50 परसेंट ज्यादा ब्राइट है और इसमें 10-बिट टोनल ग्रेडेशन, 97 प्रतिशत DCI-P3 कवरेज और Triluminos डिस्प्ले ट्यूनिंग सपोर्ट मिल रहा है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए Corning फोन में Gorilla Glass Victus 2 मिल रहा है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें स्नैपड्रैगन 6 Gen 3 5G चिपसेट मिल रहा है। साथ ही फोन में 8GB RAM और 128GB इंटरनल स्टोरेज भी मिल रही है। डिवाइस की RAM को वर्चुअल सपोर्ट से 6GB तक बढ़ाया भी जा सकता है, जबकि माइक्रो-SD कार्ड का यूज करके स्टोरेज को 2TB तक बढ़ाया जा सकता है।
Sony Xperia 10 VIII के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए इस नए सोनी फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल रहा है, जिसमें 1/1.56-इंच का Exmor RS सेंसर दिया गया है। डिवाइस में f/1.9 अपर्चर और हाइब्रिड OIS/EIS स्टेबलाइजेशन भी मिल रहा है।


साथ ही फोन में 123-डिग्री फील्ड ऑफ व्यू वाला 13-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा भी मिल रहा है। जबकि सामने की तरफ सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल रहा है।

डिवाइस में 5,000mAh की बैटरी है और ये 30W USB पावर डिलीवरी चार्जिंग को सपोर्ट करता है। सोनी का कहना है कि इसकी बैटरी दो दिन तक चल सकती है। साथ ही फोन में बैटरी केयर, एडेप्टिव चार्जिंग और STAMINA मोड जैसे फीचर्स भी मिल रहे हैं जो बैटरी की लाइफ कम होने से बचाने के लिए मिल रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]