Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Sonu Nigam ने सर्जरी के बीच गाया मोहम्मद रफी का कल्ट गाना, 77 साल पुराना गीत सुन खोए डॉक्टर्स

Sonu Nigam ने सर्जरी के बीच गाया मोहम्मद रफी का कल्ट गाना, 77 साल पुराना गीत सुन खोए डॉक्टर्स


सोनू निगम (Sonu Nigam) ने सर्जरी के दौरान अपने डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ के लिए मोहम्मद रफी का 77 साल पुराना कल्ट गाना गाया। ...और पढ़ें








सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया कल्ट गाना


सर्जरी के दौरान सोनू निगम ने गाया कल्ट गाना


आज भी सदाबहार है मोहम्मद रफी का ये गाना


77 साल पुराने गाने से डॉक्टर्स का किया मनोरंजन



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनू निगम भारतीय सिनेमा के एक बेहतरीन सिंगर हैं, उनकी आवाज के करोड़ों लोग दीवाने हैं और वे अपने काम से काफी प्यार भी करते हैं। इसका एक उदाहरण हाल ही में देखने को मिला जब वे अपनी सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स को गाना सुना रहे हैं।
सर्जरी के दौरान डॉक्टर्स के लिए दी परफॉर्मेंस

मशहूर सिंगर सोनू निगम (Sonu Nigam) ने सर्जरी टेबल पर लेटे हुए, दर्द के बावजूद अपने डॉक्टर और दूसरे मेडिकल स्टाफ के लिए अचानक एक परफॉर्मेंस दी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर ऑपरेटिंग थिएटर से अपना एक वीडियो डाला, जिसमें वह लीजेंडरी सिंगर मोहम्मद रफी (Mohammed Rafi) का 7 दशक से ज्यादा पुराना गाना गा रहे हैं और डॉक्टर्स भी उनकी मेलोडियस वॉइस को एंजॉय कर रहे हैं।


यह गाना है 1949 के नाटक 'दुलारी' से मोहम्मद रफी का लोकप्रिय ट्रैक 'सुहानी रात ढल चुकी, ना जाने तुम कब आओगे' (Suhani Raat Dhal Chuki Hai, Na Jaane Tum Kab Aaoge)। ये गीत है तो 77 साल पुराना लेकिन आज भी दर्शक इसे बेहद पसंद करते हैं और गुनगुनाते हैं।


वीडियो के कैप्शन में लिखा था, 'मेरी सर्जरी के दौरान प्यारे डॉक्टर और उनकी प्यारी टीम के लिए एक अचानक की गई परफॉर्मेंस। दर्द में भी गाना... संगीत की खुशी! जैसे ही यह वीडियो सोशल मीडिया पर पहुंचा, कई लोगों ने सोनू निगम के जल्द ठीक होने की कामना की।




क्यों हुई सोनू निगम की सर्जरी

हालांकि यह साफ नहीं है कि सिंगर की सर्जरी क्यों हुई, लेकिन जून में उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी सेहत के बारे में एक अहम जानकारी दी थी। उन्होंने बताया था कि वह नसों से जुड़ी एक दर्दनाक समस्या से जूझ रहे हैं।


उन्होंने बताया था कि वह इसका इलाज करवा रहे हैं और कई MRI और CT स्कैन भी करवा चुके हैं। सोनू निगम ने यह भी कहा कि वह पिछले कुछ दिनों से दवाइयां भी ले रहे थे।
दर्दनाक एक्सपीरियंस से गुजरे सिंगर

अपने इलाज के दौरान आने वाली चुनौतियों के बारे में बताते हुए सोनू निगम ने कहा कि फिजियोथेरेपी उनके लिए बहुत दर्दनाक अनुभव रहा है और ठीक होने की प्रक्रिया भी आसान नहीं रही है। उन्होंने आगे कहा, 'फिजियोथेरेपी बहुत दर्दनाक थी। मैं अभी पेनकिलर ले रहा हूं। इसकी वजह से मेरा गला भी थोड़ा भारी लग रहा है'।


जब सिंगर ने सोशल मीडिया पर वीडियो अपलोड किया, तो इंडस्ट्री के कई लोगों और उनके फैंस ने चिंता जताई और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]