Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

क्या SIM बदलने से 5G इंटरनेट स्पीड बढ़ सकती है? ज्यादातर लोगों को नहीं पता सच

क्या SIM बदलने से 5G इंटरनेट स्पीड बढ़ सकती है? ज्यादातर लोगों को नहीं पता सच


अगर आपके मोबाइल इंटरनेट की स्पीड कम है, तो पुरानी या खराब SIM कार्ड बदलने से मदद मिल सकती है, ...और पढ़ें








क्या SIM बदलने से 5G इंटरनेट स्पीड बढ़ सकती है? ज्यादातर लोगों को नहीं पता सच



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आपके मोबाइल में भी इंटरनेट स्पीड लगातार कम आ रही है, तो अक्सर हम ऐसे में मोबाइल नेटवर्क सेटिंग्स या डेटा पैक को इसकी वजह मान लेते हैं, लेकिन अक्सर ये सवाल भी मन में आता है कि क्या SIM कार्ड बदलने से इंटरनेट की स्पीड बढ़ सकती है? तो इसका जवाब कुछ मामलों में हां हो सकता है। हालांकि, सिर्फ SIM बदल देने से हर बार इंटरनेट फास्ट नहीं हो जाता। इसके पीछे कई टेक्निकल कारण हो सकते हैं।

ज्यादा पुरानी SIM से दिक्कत

अगर आपकी SIM काफी ज्यादा पुरानी है, तो संभव है कि वो नए नेटवर्क फीचर्स को पूरी तरह सपोर्ट नहीं कर रही है। खासकर 4G और 5G नेटवर्क के दौर में पुरानी SIM को अपग्रेड करने से बेहतर नेटवर्क कम्पैटिबिलिटी देखने को मिल सकती है। हालांकि, ज्यादातर मामलों में ऑपरेटर की 4G/5G SIM पहले से ही इन नेटवर्क के लिए केपेबल होती हैं।



SIM बदलने से कब बढ़ सकती है स्पीड?

अगर आपके मौजूदा SIM कार्ड में किसी तरह की टेक्निकल प्रॉब्लम है, SIM पुरानी है या वो नए नेटवर्क फीचर्स को सपोर्ट नहीं करती, तो नई SIM लेने से फायदा हो सकता है। अगर नेटवर्क ऑपरेटर ने आपके नंबर पर कोई नया नेटवर्क प्रोफाइल या सर्विस अपग्रेड किया है, तो SIM रिप्लेसमेंट के बाद नेटवर्क कनेक्टिविटी अच्छी हो सकती है।



हालांकि अगर आपके एरिया में नेटवर्क कवरेज ही खराब है, तो SIM चेंज करवाने से स्पीड में कोई बड़ा बदलाव नहीं आएगा। ऐसी कंडीशन में समस्या SIM की बजाय नेटवर्क टावर या कवरेज की हो सकती है।
क्या SIM बदलने से 5G भी फास्ट हो जाएगा?

ऐसा जरूरी नहीं है कि 5G की स्पीड सिम कार्ड चेंज करने से और तेज हो जाएगी। 5G मुख्य रूप से नेटवर्क कवरेज, टावर की क्षमता, नेटवर्क कंजेशन, फोन के 5G बैंड्स और आपके प्लान पर डिपेंड करती है। इसलिए SIM चेंज करना इंटरनेट स्पीड बढ़ाने का कोई गारंटीड तरीका नहीं है, लेकिन पुरानी या खराब SIM की कंडीशन में ये समस्या को दूर कर सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]