Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Samsung का किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर

Samsung का किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर

सैमसंग आज 27 अगस्त को अपना गैलेक्सी इवेंट आयोजित कर रहा है, जिसमें किफायती गैलेक्सी S26 FE फोन लॉन्च होने ...और पढ़ें








Samsung का किफायती 5G फोन आज होगा लॉन्च: 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Exynos 2500 प्रोसेसर



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। सैमसंग आज यानी 27 अगस्त को अपना अगला गैलेक्सी इवेंट आयोजित करने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि वे इस इवेंट में गैलेक्सी S26 सीरीज में एक नया डिवाइस पेश करेगी। हालांकि सैमसंग ने डिवाइस के नाम को कन्फर्म नहीं किया है, लेकिन सभी रिपोर्ट्स में इसे गैलेक्सी S26 FE बताया जा रहा है।


उम्मीद है कि यह फोन फ्लैगशिप गैलेक्सी S26 सीरीज के कुछ खास फीचर्स को ज्यादा किफायती कीमत पर ऑफर करेगा। रिपोर्ट्स में इस डिवाइस के कई स्पेसिफिकेशन्स भी सामने आ गए हैं। चलिए इससे पहले डिवाइस की लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...
Samsung Galaxy Event August 2026: डेट एंड टाइम

सैमसंग का गैलेक्सी इवेंट अगस्त 2026 आज, 27 अगस्त को होने जा रहा है। ये एक वर्चुअल इवेंट होगा जो KST समय के अनुसार रात 9:00 बजे शुरू होगा। जबकि भारत में दर्शकों के लिए इवेंट उसी दिन IST समय के अनुसार शाम 5:30 बजे लाइव होगा। इवेंट को YouTube पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा, जिससे यूजर्स ऑनलाइन घर बैठे इसे एन्जॉय कर पाएंगे।


Samsung Galaxy S26 FE के संभावित स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो सैमसंग के इस नए Galaxy S26 FE में 6.7 इंच की Full HD+ Dynamic AMOLED डिस्प्ले मिल सकती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,900 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ आ सकता है। परफॉर्मेंस के लिए फोन में 3nm Exynos 2500 चिपसेट और Android 17 पर बेस्ड One UI 9 मिल सकता है।


फोटोग्राफी के लिए डिवाइस में OIS के साथ 50MP प्राइमरी कैमरा, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 3x ऑप्टिकल जूम वाला 8MP टेलीफोटो कैमरा मिल सकता है। जबकि फोन में 7.4mm स्लिम बॉडी के साथ 4,900mAh बैटरी और 45W फास्ट चार्जिंग मिल सकती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, Wi-Fi 6E और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]