Realme का 7,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, लॉन्च से पहले सामने आई कीमत

Realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को लॉन्च होगा, जिसकी संभावित कीमत ₹25,999 से शुरू हो सकती है। यह फोन 7,000mAh बैटरी, 144Hz डिस्प्ले और MediaTek Dimens ...और पढ़ें
-1786331767515_v.webp)

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme इस हफ्ते भारत में अपना नया Realme 16x 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। उम्मीद है कि ये डिवाइस कंपनी की 16 सीरीज का सबसे सस्ता फोन होगा। इससे पहले सीरीज में कंपनी Realme 16T, Realme 16 5G और Realme 16 Pro को लॉन्च कर चुकी है। अब एक और नया मॉडल इस सीरीज में शामिल होने जा रहा है।
Realme ने पहले ही इस अपकमिंग 16x 5G के कई फीचर्स का खुलासा कर दिया है, लेकिन इसकी कीमत अभी तक नहीं बताई गई है। हालांकि, टिपस्टर संजू चौधरी ने अपनी एक पोस्ट में Realme 16x की कीमत का खुलासा किया है। चलिए इसके बारे में जानते हैं...
Realme 16x 5G की संभावित कीमत
भारत में Realme 16x 5G के बेस मॉडल की कीमत 25,999 रुपये से शुरू हो सकती है जिसमें 4GB/128GB वाला वेरिएंट मिल सकता है। जबकि फोन के 6GB/128GB वाले मॉडल की कीमत ₹27,999 और 6GB/256GB वाले मॉडल की कीमत ₹30,999 हो सकती है।
Realme 16x 5G का लॉन्च डिटेल्स
Realme का ये नया 16x 5G भारत में 12 अगस्त, दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद ये फोन Realme की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और ऑफलाइन रिटेलर्स के जरिए खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।
Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Realme 16x 5G में 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.8-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो स्मूद विज़ुअल और स्क्रॉलिंग एक्सपीरियंस देगा। फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट और LPDDR4X RAM मिल सकती है।
कैमरा की बात करें तो फोन में 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा मिल सकता है। जबकि सेल्फी व वीडियो कॉल के लिए इसमें 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिल सकता है। इसके अलावा डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 7,000mAh की बैटरी मिल सकती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :