Realme के 7,000 mAh बैटरी वाले 5G फोन की सेल आज से, 6.81-इंच डिस्प्ले और MediaTek प्रोसेसर भी

Realme 16x 5G की पहली सेल आज 13 अगस्त से शुरू हो रही है, जिसमें 7,000 mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले जैसे फीचर्स हैं। यह मिड-रेंज 5G फोन ₹25,999 से शुरू ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Realme ने बीते दिन 12 अगस्त को अपना नया 5G फोन लॉन्च किया था। इस फोन को कंपनी ने Realme 16x 5G के नाम से पेश किया। ये एक मिड-रेंज डिवाइस है जो अच्छी बैटरी लाइफ और हाई-रिफ्रेश डिस्प्ले के साथ आता है।
वहीं, आज यानी 13 अगस्त से इस फोन की पहली सेल शुरू होने जा रहा है। इस डिवाइस को खास उन लोगों के लिए डिजाइन किया गया है जो ज्यादा पैसे खर्च किए बिना रोजाना के कामों के लिए भरोसेमंद परफॉर्मेंस वाला फोन चाहते हैं। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...
Realme 16x 5G की कीमत और ऑफर
फोन को कंपनी ने तीन वैरिएंट में लॉन्च किया है जिसमें 4GB + 128GB मॉडल ₹25,999 में, 6GB + 128GB मॉडल ₹27,999 में और 6GB + 256GB मॉडल ₹30,999 में मिलेगा। फोन दो कलर ऑप्शन ग्लोरी व्हाइट और एंड्योरेंस ब्राउन में आता है।
डिवाइस पर खास ₹2,000 तक का एक्सचेंज बोनस या EMI पर ₹1,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल रहा है। साथ ही फोन पर नो-कॉस्ट EMI का ऑप्शन भी है, जिससे इसकी शुरुआती कीमत थोड़ी कम हो सकती है। फोन की सेल आज 13 अगस्त को दोपहर 12 बजे Flipkart, realme.com और रेगुलर रिटेल स्टोर पर शुरू होगी।

Realme 16x 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो फोन में 6.81-इंच का HD+ LCD डिस्प्ले मिल रहा है। साथ ही फोन में 144Hz तक का रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिल रहा है। डिवाइस हाई-ब्राइटनेस मोड में 1,200 निट्स तक की ब्राइटनेस ऑफर करता है। फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी, 45W SUPERVOOC चार्जिंग, बाईपास चार्जिंग और 6.5W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिल रहा है।
फोन को पावर देने के लिए इसमें MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है, जिसके साथ LPDDR4X RAM और UFS 2.2 स्टोरेज मिल रही है। फोन में Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 मिल रहा है। कूलिंग के लिए फोन में 5,300mm² का 'AirFlow EV System' और GT Boost भी मिल रहा है। Realme का दावा है कि ये फोन पांच साल तक स्मूद परफॉर्मेंस दे सकता है।
Realme 16x 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा और सामने की तरफ 8MP का सेल्फी कैमरा है। फोन में Ultra Clarity, Eraser, Glare Remover, Motion Photo और Dual-View Video जैसे खास AI टूल्स भी हैं। डिवाइस में Google Gemini का सपोर्ट भी मिलता है। फोन में IP65 रेटिंग और Rain Touch Mode भी है, ताकि आप इसे गीली उंगलियों से भी यूज कर सकें।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :