'धुरंधर' के बाद Ranveer Singh ला रहे हैं 'प्रलय', साउथ की हसीना संग सर्वाइवल थ्रिलर की शूटिंग हुई शुरू
'धुरंधर' के बाद Ranveer Singh ला रहे हैं 'प्रलय', साउथ की हसीना संग सर्वाइवल थ्रिलर की शूटिंग हुई शुरू
रणवीर सिंह की आगामी फिल्म प्रलय (Pralay) को लेकर नया अपडेट आया है। अभिनेता ने फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

शुरू हुई प्रलय की शूटिंग। फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज के बाद रणवीर सिंह (Ranveer Singh) अपनी आगामी फिल्म प्रलय (Pralay) की तैयारी में जुट गए हैं। अब फिल्म की शूटिंग भी शुरू हो गई है।
जय मेहता के निर्देशन में बन रही सर्वाइवल थ्रिलर प्रलय में रणवीर सिंह मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म में उनके साथ कल्याणी प्रियदर्शन (Kalyani Priyadarshan) हैं। फिल्म को लेकर काफी बज था और अब आखिरकार फिल्म को बड़े पर्दे पर लाने की तैयारी शुरू हो गई है।
मुंबई में शुरू हुई फिल्म की शूटिंग
प्रलय एक मचअवेटेड एंड-ऑफ-द-वर्ल्ड एक्शन थ्रिलर है। फिल्म की शूटिंग आधिकारिक तौर पर मुंबई में शुरू हो गई है। यह शूटिंग का पहला शेड्यूल है जो दीवाली से पहले खत्म होने की उम्मीद है। इसके बाद अभिनेता पैटरनिटी लीव पर जाएंगे।
साउथ की हसीना संग करेंगे एक्शन
यह फिल्म धुरंधर और धुरंधर: द रिवेंज के बाद रणवीर सिंह की अगली बड़ी फिल्म है। दोनों फिल्में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में शामिल हैं। प्रलय के साथ रणवीर एक बार फिर ऐसी दुनिया में कदम रख रहे हैं, जिसे भारतीय सिनेमा में पहले इस तरह नहीं देखा गया है। इस फिल्म में उनके साथ 'लोका' एक्ट्रेस कल्याणी प्रियदर्शन हैं।
क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म की कहानी सर्वाइवल, हिम्मत और उन चीजों के लिए लड़ने की है, जो सबसे ज्यादा मायने रखती हैं। दुनिया के खत्म होने के खतरे के इर्द-गिर्द फिल्म की कहानी बुनी गई है। फिल्म की शूटिंग मुंबई और उसके आसपास की असली लोकेशन्स पर की जा रही है। मेकर्स असली जगहों पर शूटिंग करके फिल्म को ज्यादा वास्तविक बनाना चाहते हैं।

आपको बता दें कि रणवीर सिंह, प्रलय के लीड एक्टर ही नहीं बल्कि प्रोड्यूसर भी हैं। वह बिरला स्टूडियोज और ट्रू स्टोरी फिल्म्स के साथ मिलकर फिल्म का निर्माण कर रहे हैं। फिल्म को बहुत बड़े पैमाने पर बनाया जा रहा है।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :