Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'Rajesh Khanna ने मुझे गालियां दीं...', स्टारडम के चलते 'काका' में आ गया था घमंड, Tej Sapru ने बताया किस्सा

'Rajesh Khanna ने मुझे गालियां दीं...', स्टारडम के चलते 'काका' में आ गया था घमंड, Tej Sapru ने बताया किस्सा

अभिनेता तेज सप्रू ने एक हालिया इंटरव्यू में सुपरस्टार राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) से जुड़ा एक किस्सा शेयर किया है, जब एक्टर ने उन्हें गाली दे दी थी। ...और पढ़ें








राजेश खन्ना ने दे दी थी को-स्टार को गाली। फोटो क्रेडिट- एक्स


एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। राजेश खन्ना (Rajesh Khanna) सिनेमा के पहले सुपरस्टार कहे जाते हैं। फिल्मी गलियारों में उनके स्टारडम की चर्चा होती थी। कहा जाता है कि इसी स्टारडम और सक्सेस ने उन्हें अहंकारी बना दिया था। हाल ही में, तेज सप्रू (Tej Sapru) ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि एक बार एक्टर ने उन्हें सेट पर गाली दी थी।


राजेश खन्ना के साथ फिल्में कर चुके तेज सप्रू ने रिवील किया है कि अपने करियर के पीक पर सुपरस्टार घमंडी हुआ करते थे।
करियर के पीक पर घमंडी थे काका?

उन्होंने रेडिफ के साथ बातचीत में कहा, "राजेश खन्ना को घमंड था। ऐसा होता है, जब आप अपने करियर के पीक पर होते हैं। अक्सर आपसे ज्यादा आपके आस-पास के लोगों का दिमाग फिर जाता है। ऐसा होता है लेकिन साथ ही, मैंने उनसे ज्यादा दरियादिल इंसान कभी नहीं देखा।"

राजेश खन्ना ने एक्टर को दी थी गाली

तेज सप्रू ने इंटरव्यू में राजेश खन्ना से जुड़ा सेट का किस्सा भी शेयर किया है। उन्होंने बताया कि सुपरस्टार ने उन्हें गाली दे दी थी। इस बारे में एक्टर ने कहा, "एक बार जब हम साथ काम कर रहे थे, तो अचानक मैंने सुना कि पीछे मुझे कोई गाली दे रहा है। मैंने मुड़कर देखा तो पाया कि वह काका जी (राजेश खन्ना) थे।"




तेज सप्रू ने बताया कि राजेश खन्ना के इस बर्ताव से वह बहुत परेशान हो गए थे। उनके पिता डीके सप्रू ने भी सुपरस्टार के साथ काम किया था। तेज के दिल में काका के लिए बहुत सम्मान था। ऐसे में उनका यूं गाली देना एक्टर को पसंद नहीं आया। उन्होंने कहा, "इतना सम्मान देने के बाद भी न जाने क्या हुआ कि उन्होंने मेरे पीछे से मुझे अपशब्द कहे। मैं बहुत परेशान था।"
राजेश खन्ना ने सुलझाया था मामला

कश्मीर में हो रहे शूटिंग के दौरान तेज सप्रू, राजेश खन्ना से बिल्कुल बात नहीं कर रहे थे। हालांकि, बाद में खुद काका मामले को सुलझाने के लिए आगे आए। इस बारे में उन्होंने बताया, "वह मेरे पास आए और बोले, 'अरे लंबे लड़के... इसे भूल जाओ।' मैंने जवाब दिया, 'सर, आपने बिना किसी वजह के मुझे गाली दी। आपने ही तो कहा था कि हम बस मजाक कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'जो हुआ सो हुआ। भूल जाओ। चलो।' फिर उन्होंने मुझे अपने साथ होटल चलने के लिए कहा।"
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]