Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

OTT रिलीज से पहले विवाद में फंसी Gandhari, तापसी पन्नू की फिल्म पर लगा कहानी चोरी का आरोप?

OTT रिलीज से पहले विवाद में फंसी Gandhari, तापसी पन्नू की फिल्म पर लगा कहानी चोरी का आरोप?

अभिनेत्री तापसी पन्नू स्टारर फिल्म गांधारी की ओटीटी रिलीज से पहले एक नया विवाद खड़ा हो गया है।








तापसी पन्नू की गांधारी (फोटो क्रेडिट- एक्स)


गांधारी फिल्म को लेकर छिड़ा विवाद


रिलीज से पचड़े में फंसी तापसी की मूवी


इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आएगी गांधारी



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। कुछ दिन पहले बी टाउन एक्ट्रेस तापसी पन्नू की अपकमिंग ओटीटी फिल्म गांधारी का एलान हुआ है। अब इस मूवी को लेकर नया विवाद देखने को मिल रहा है। गांधारी के मेकर्स पर कहान चोरी करने का गंभीर आरोप लगा है, जिसके चलते ओटीटी रिलीज से पहली तापसी की फिल्म की मुसीबतें बढ़ती हुई नजर आ रही हैं।


आइए जानते हैं कि गांधारी से संबंधित ये कंट्रोवर्सी क्या है और किसने गांधारी (Gandhari) के मेकर्स पर स्टोरी कॉपी करने का आरोप लगाया है।
गांधारी के मेकर्स पर बड़ा आरोप

21 अगस्त ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) इंडिया की तरफ से गांधारी फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया। जिसमें तापसी पन्नू सहित फिल्म की अन्य स्टार कास्ट की झलक देखने को मिली। इसके अलावा मेकर्स ने ये भी स्पष्ट किया कि 3 सितंबर को गांधारी फिल्म को नेटफ्लिक्स पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। लेकिन इससे पहले गांधारी की कहानी को लेकर बखेड़ा खड़ा हो गया।





इंडिया टुडे की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि गांधारी की राइटर कनिका ढिल्लों ने फिल्म की कहानी चुराई है। दरअसल IIT मद्रास के पूर्व छात्र, मौजूदा समय में सेंट्रल GST और कस्टम्स विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात कल्याण बांदी ने गांधारी की कहानी कॉपी करने का गंभीर आरोप लगाया है। कल्याण एक मशहूर लेखक भी हैं और इंडिया टुडे की रिपोर्ट में उन्होंने ये खुलासा किया है कि साल 2019 में उन्होंने इस मूवी की कहानी लिखी थी और रजिस्टर्ड भी कराई थी।



इतना ही नहीं उसी दौरान उन्होंने मोनिका शेरगिल को इस स्टोरी को सुनाया था, जो उस वक्त वूट (Voot) में कार्यरत थीं और आज वह नेटफ्लिक्स की वाइस प्रेसिडेंट हैं। कल्याण बांदी ने बताया है कि सितंबर 2025 में उन्होंने इस मामले को लेकर गांधारी के मेकर्स को नोटिस भी भेजा था।
कनिका की टीम ने आरोपों के किया खारिज

इस मामले को लेकर गांधारी की लेखक कनिका ढिल्लों की टीम की तरफ से कॉपी राइट के आरोपों को सिरे से खारिज किया है और बताया है कि ये कहानी पूरी तरह से उनके द्वारा लिखी गई है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]