Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का जबरदस्त फीचर फोन: बच्चों के हाथ में होगा मोबाइल लेकिन इंटरनेट और गेम्स नहीं




Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का जबरदस्त फीचर फोन: बच्चों के हाथ में होगा मोबाइल लेकिन इंटरनेट और गेम्स नहीं


HMD ने बच्चों के लिए HMD 105 4G School Edition फीचर फोन लॉन्च किया है, जिसमें इंटरनेट और गेम्स नहीं ...और पढ़ें








Nokia फोन बनाने वाली कंपनी का जबरदस्त फीचर फोन: बच्चों के हाथ में होगा मोबाइल लेकिन इंटरनेट और गेम्स नहीं






टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Nokia फोन बनाने वाली कंपनी HMD ने बच्चों के लिए एक जबरदस्त फीचर फोन लॉन्च किया है। इस फोन में सिर्फ जरूरी सुविधाएं मिलेंगी। इसका मतलब है कि फोन में न तो इंटरनेट यूज किया जा सकता है और न ही इसमें कोई गेम्स हैं। कंपनी ने इस फोन को HMD 105 4G School Edition के नाम से पेश किया है।





इस फोन को खासतौर पर उन पैरेंट्स को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है जो अपने बच्चों से फोन के जरिए जुड़े रहना चाहते हैं, लेकिन उन्हें स्मार्टफोन देकर इंटरनेट और गेमिंग की दुनिया में नहीं धकेलना चाहते। इस डिवाइस में कॉल और SMS जैसी जरूरी सुविधाएं मिल जाती हैं। चलिए पहले फोन के स्पेसिफिकेशन्स पर एक नजर डालते हैं...



HMD 105 4G School Edition के स्पेसिफिकेशन्स

हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो School Edition में नॉर्मल HMD 105 4G जैसा ही हार्डवेयर मिल रहा है। डिवाइस में 2.4 इंच का डिस्प्ले मिल रहा है, जिसका रेजोल्यूशन 240×320 पिक्सल है। साथ ही फोन में 64MB RAM के साथ 128MB इंटरनल स्टोरेज मिल रही है। स्टोरेज कम पड़ने पर फोन में माइक्रोएसडी कार्ड का यूज किया जा सकता है और इसे 32GB तक बढ़ाया जा सकता है।



कनेक्टिविटी के लिए डिवाइस में 2G, 3G और 4G नेटवर्क सपोर्ट मिल रहा है। साथ ही इसमें Bluetooth 5.0 भी मौजूद है, लेकिन parental controls के जरिए इसे बंद भी किया जा सकता है।



फोन में चार्जिंग के लिए USB-C पोर्ट मिल रहा है। इसके अलावा बच्चों के लिए इसमें पुराने और नॉर्मल वायर्ड ईयरफोन यूज करने की सुविधा भी है, क्योंकि इसमें 3.5mm हेडफोन जैक मिल जाता है। फोन में 2,000 कॉन्टैक्ट तक सेव किए जा सकते हैं।


HMD 105 4G School Edition की सबसे बड़ी खासियत इसका Parental Control सिस्टम है। पैरेंट्स एक PIN की मदद से फोन की कुछ सुविधाओं को ऑफ कर सकते हैं। इसमें Bluetooth, MMS और रेडियो को जरूरत के हिसाब से डिसेबल किया जा सकता है। इसका फायदा ये होगा कि माता-पिता बच्चों को फोन देने के बाद भी उसकी कुछ सुविधाओं पर अपना कंट्रोल बनाए रख सकेंगे।
बैटरी भी जबरदस्त

बैटरी की बात करें तो इस नए School Edition फोन में 1,450mAh की रिमूवेबल बैटरी है। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी फोन को स्टैंडबाय मोड में 15 दिनों तक चला सकती है। रिमूवेबल बैटरी होने की वजह से ये फोन आज के ज्यादातर स्मार्टफोन्स से अलग नजर आता है। इसकी लंबी बैटरी लाइफ इसे बच्चों के लिए एक प्रैक्टिकल मोबाइल बना सकती है।
कीमत नहीं आई सामने

HMD ने फिलहाल HMD 105 4G School Edition की कीमत का खुलासा नहीं किया है। कंपनी ने ये भी क्लियर नहीं किया है कि फोन को किन-किन देशों में खरीदने के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]