सितंबर से Nexon, Punch और Harrier पर कितने हजार रुपये बढ़ा रही है Tata, पढ़ें खब
सितंबर से Nexon, Punch और Harrier पर कितने हजार रुपये बढ़ा रही है Tata, पढ़ें खबर
वाहन निर्माता टाटा मोटर्स की ओर से अपनी कारों की कीमत बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से कब से किस गाड़ी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की जा रही है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में टाटा मोटर्स की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से अपनी कारों की कीमत में बढ़ोतरी करने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से किस गाड़ी की कीमत में कितनी बढ़ोतरी की जा सकती है। किस तारीख से टाटा की कारों को खरीदना महंगा हो रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महंगी होंगी टाटा की कारें
टाटा मोटर्स की ओर से अपनी कारों की कीमत को बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। निर्माता की ओर से ऑफर की जा रही सभी कारों की कीमत को बढ़ाया जा रहा है।
कितनी बढ़ेगी कीमत
निर्माता की ओर से जानकारी दी गई है कि वह अपनी कारों की कीमत में 25 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी करने जा रही है। यह बढ़ोतरी एक सितंबर से लागू कर दी जाएगी।
क्यों बढ़ रही कीमत
टाटा मोटर्स की ओर से बताया गया है कि बढ़ती लागत और लगातार मुद्रास्फीति के दबाव के प्रभाव को आंशिक रूप से कम करने के लिए यह मूल्य संशोधन किया जा रहा है। हालांकि टीएमपीवी इन वृद्धियों का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वहन करना जारी रखता है, लेकिन इस समायोजन के माध्यम से इसका कुछ हिस्सा ग्राहकों पर डाला जा रहा है।
किस वेरिएंट पर कितनी बढ़ोतरी
टाटा मोटर्स ने बताया है कि वह अपनी सभी कारों की कीमत को बढ़ा रही है। लेकिन सभी की कीमत में एक जैसी बढ़ोतरी नहीं होगी, इसकी जगह सभी कारों की कीमत में अलग अलग बढ़ोतरी की जा रही है।
हुंडई भी बढ़ा रही कीमत
टाटा के साथ ही हुंडई भी एक सितंबर से अपनी कारों को महंगा कर रही है। निर्माता की ओर से पहले ही जानकारी दी गई है कि वह भी अपनी कारों की कीमत को एक सितंबर से बढ़ा रही है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :