Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

मोटोरोला आज भारत में 7000 mAh बैटरी और 5G कनेक्टिविटी वाला Moto G Max लॉन्च कर रहा है। यह फोन स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरे के सा ...और पढ़ें








Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन आज होगा लॉन्च, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला आज, 14 अगस्त को भारत में अपनी G-सीरीज लाइनअप का एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस डिवाइस को Moto G Max के नाम से पेश करने वाली है। इस हफ्ते लॉन्च होने वाले इस डिवाइस में 7,000 mAh की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। कंपनी का कहना है कि ये फोन नॉर्मल यूज में तीन दिन तक चल सकता है।


ये डिवाइस उन लोगों के लिए एक बेहतरीन ऑप्शन होने वाला है जो ज्यादा टाइम तक चलने वाले फोन को पसंद करते हैं। चलिए पहले फोन की लॉन्च डिटेल्स पर एक नजर डालते हैं...
Moto G Max की लॉन्च डिटेल्स

मोटोरोला का ये नया Moto G Max आज 14 अगस्त को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद डिवाइस भारत में Flipkart, motorola.in और देश भर के ऑफलाइन इलेक्ट्रॉनिक्स स्टोर पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा। Moto G Max की संभावित कीमत 24 हजार रुपये से 30 हजार रुपये के बीच हो सकती है।

Moto G Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन में 6.72-इंच की FHD+ LCD डिस्प्ले मिल सकती है। फोन में स्मूद स्क्रॉलिंग और ट्रांजिशन के लिए फास्ट 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल सकता है। एक्स्ट्रा सुरक्षा के लिए फोन में Corning Gorilla Glass 7i मिल सकता है।

फोन को पावर देने के लिए इसमें क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर मिल सकता है। साथ ही फोन में 6GB या 8GB प्रीमियम LPDDR5X RAM मिल सकती है। स्टोरेज के लिए यूजर्स को 128GB फास्ट UFS 3.1 स्टोरेज मिल सकती है।
Moto G Max के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए फोन में 50MP का Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा सेंसर मिल सकता है। इसका प्राइमरी लेंस दिन की रोशनी और कम रोशनी, दोनों ही कंडीशन में बेहतरीन क्वालिटी की तस्वीरें ले सकता है। डिवाइस Android 16 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]