Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी

Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी


Motorola भारत में 14 अगस्त को अपनी G-सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन Moto G Max लॉन्च करेगा। इसमें 7000mAh बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर, 120Hz डिस्प्ले और 5 ...और पढ़ें








Motorola का 7000 mAh बैटरी वाला नया 5G फोन, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी भी


टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। मोटोरोला इंडियन मार्केट में अपनी G-सीरीज का नया 5G स्मार्टफोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस फोन को Moto G Max के नाम से पेश करने वाली है। ये फोन अगले हफ्ते 14 अगस्त को भारत में लॉन्च होगा। लॉन्च के बाद ये स्मार्टफोन motorola.in, Flipkart और ऑफलाइन रिटेल स्टोर्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।


रिपोर्ट्स में ऐसा बताया जा रहा है कि इस फोन के कई फीचर्स पिछले साल लॉन्च हुए Moto G57 Power से मिलते-जुलते होंगे। हालांकि नए वाले Moto G Max में प्रीमियम डिजाइन के साथ दमदार बैटरी, स्नैपड्रैगन प्रोसेसर और 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले मिलेगी। चलिए जानते हैं कि फोन में क्या-क्या खास होने वाला है...

Moto G Max के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Moto G Max में 6.72-इंच का Full HD+ LCD डिस्प्ले मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करेगा। इस स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसमें कोर्निंग Gorilla Glass 7i की प्रोटेक्शन मिल सकती है। फोन Pantone Stargazer, Pantone Malaga और Pantone Alaskan Blue जैसे प्रीमियम कलर ऑप्शन्स में आ सकता है।


परफॉर्मेंस की बात करें तो फोन में क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 6s Gen 4 प्रोसेसर भी मिलने वाला है। इसके साथ डिवाइस में 6GB/8GB LPDDR5X RAM और 128GB UFS 3.1 स्टोरेज का ऑप्शन मिलेगा, जिससे मल्टीटास्किंग और गेमिंग एक्सपीरियंस बेहतर होगा। साथ ही इसमें MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटी और बेहतर डस्ट व वाटर रेजिस्टेंस भी मिल सकता है।
Moto G Max के कैमरा स्पेक्स

फोटोग्राफी के लिए Moto G Max में 50MP Sony LYT-600 प्राइमरी कैमरा मिलने वाला है, जिसे बेहतर डे-लाइट और लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए ऑप्टिमाइज किया जाएगा। फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7000mAh की बड़ी बैटरी होगी। कंपनी का दावा है कि ये बैटरी नॉर्मल इस्तेमाल में एक बार चार्ज करने पर 3 दिन तक का बैकअप दे सकती है।


इसके अलावा फोन में Android 16 मिलेगा और कंपनी इसमें 2 साल के Android OS अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स देने का वादा कर रही है। Smart Connect फीचर के जरिए यूजर्स फोन को PC और टैबलेट के साथ आसानी से कनेक्ट कर सकेंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]