Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

Mirzapur The Movie में मुन्ना- कालीन भैया के अतीत का खुलेगा राज, निर्देशक ने दिया 'भौकाली' अपडेट

Mirzapur The Movie में मुन्ना- कालीन भैया के अतीत का खुलेगा राज, निर्देशक ने दिया 'भौकाली' अपडेट


मिर्जापुर के कई सफल सीजंस के बाद दर्शकों को फिल्म में क्या नया देखने को मिलेगा, यह सवाल कई फैंस ...और पढ़ें








मिर्जापुर द मूवी को लेकर निर्देशक ने दी अपडेट/ फोटो- इंस्टाग्राम


मिर्जापुर सीरीज से ज्यादा बेहतर होगी 'मिर्जापुर: द मूवी'


निर्देशक गुरमीत सिंह ने किरदारों के खोले कई राज


सिनेमाघरों में जल्द रिलीज होगी 'मिर्जापुर द मूवी'



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टॉक्सिक: अ फेयरीटेल ग्रोन अप के बाद अब फैंस को जिस फिल्म का बेसब्री से इंतजार है, वह पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु शर्मा स्टारर फिल्म 'मिर्जापुर: द मूवी' है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है।


मिर्जापुर पहले से ही अमेजन प्राइम वीडियो (Prime Video) की सफल सीरीज है, ऐसे में फैंस के अंदर ये जानने की उत्सुकता है कि मेकर्स फिल्मी परदे पर कहानी को कैसे नए ढंग से पेश करेंगे। खास तौर पर मूवी में ऑडियंस के लिए क्या नया होगा। इन सभी सवालों का जवाब अब निर्देशक गुरमीत सिंह ने दे दिया है। उन्होंने बताया कि दर्शकों को ये फिल्म सिनेमाघरों में क्यों एन्जॉय करना चाहिए।


'किरदारों के सफर को नए ढंग से पेश किया गया'

गुरमीत सिंह ने मिर्जापुर के सभी सीजंस का निर्देशन किया है, जहां उन्होंने सभी किरदारों को बहुत ही बारीकियों से समझा है। ऐसे में जब निर्देशक से यह पूछा गया कि क्या फिल्म में कोई खास किरदार है, जिसने आपको मिर्जापुर की दुनिया को अलग नजरिए से देखने के लिए प्रेरित किया? तो इस सवाल का जवाब देते हुए निर्देशक ने कहा, "इस फिल्म ने हमें कुछ खास करने का मौका दिया है और मुख्य किरदारों के कुछ सफल को हमने फिल्म में बिल्कुल नए ढंग से पेश किया है।"
निर्देशक ने आगे कहा, "हमें मिर्जापुर द मूवी में वह फैक्ट्स देखने को मिलेंगे, जो हमने शो में नहीं देखते थे। यह पहलू हमें मिर्जापुर के किरदारों को और बेहतरीन ढंग से समझने, उनसे जुड़ने और यहां तक कि उनसे और ज्यादा नफरत करने का मौका देंगे।"






'मुन्ना के अतीत की रहस्यमयी घटना देखेंगे'

गुरमीत ने अपनी क्राइम थ्रिलर गैंगस्टर ड्रामा मूवी के बारे में अधिक जानकारी देते हुए हुआ, "हम इस फिल्म में देखेंगे कि कैसे बबलू और गुड्डू के पास हिंसा की दुनिया से बाहर निकलने का प्लान हमेशा से था। हम कालीन भैया और मुन्ना के अतीत की एक रहस्यमयी घटना देखेंगे जो उनके रिश्ते को डिफाइन करेगा। हम बीना की कहानी भी देखेंगे, जो झूठ और त्याग के एक बड़े बवंडर को जन्म देगी।"


मिर्जापुर द मूवी की बात करें तो ये फिल्म 4 सितंबर 2026 में सिनेमाघरों में दस्तक देगी। फिल्म को हिन्दी के साथ-साथ तेलुगु भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। मूवी में पंकज त्रिपाठी, दिव्येंदु शर्मा, अली फजल, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी शर्मा के अलावा दो और नए किरदारों की एंट्री हो रही है। मूवी से रवि किशन और जितेंद्र कुमार जुड़ रहे हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]