Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

KTM 390 एडवेंचर को मिले नए ग्राफिक्स, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स की सारी डिटेल्स

KTM 390 एडवेंचर को मिले नए ग्राफिक्स, जानिए इसकी कीमत और फीचर्स की सारी डिटेल्स

KTM 390 Adventure: KTM इंडिया अपनी 390 एडवेंचर में कॉस्मेटिक अपडेट्स ला रही है, जिसमें नए ग्राफिक्स वाली मोटरसाइकिलें शोरूम में पहुंचने लगी हैं।








Image: Bikewale



ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। KTM India ने अपनी नई 390 Adventure के लिए अपडेट्स की तैयारी कर रही है जिसमें नए ग्राफिक्स वाली मोटरसाइकिलें आधिकारिक घोषणा से पहले ही शोरूम में पहुंचने लगी हैं। ये बदलाव पूरी तरह से कॉस्मेटिक हैं और इस साल की शुरुआत में 350cc इंजन अपडेट के साथ पेश किए गए मैकेनिकल स्पेक्स में कोई भी बदलाव नहीं है।


नए ग्राफिक्स और डिजाइन

शोरूम में देखी गई अपडेटेड मोटरसाइकिल Ceramic White कलर को ही बनाए रखती है लेकिन इसमें एक नया ग्राफिक ट्रीटमेंट दिया गया है। वर्तमान में Ceramic White वेरिएंट में बड़े KTM और 390 वर्डिंग के लिए ऑरेंज बैकग्राउंड का इस्तेमाल किया जाता है जिसमें बोल्ड KTM लोगो के ऊपर छोटे फॉन्ट में 390 लिखा होता है।


ग्राफिक और कलर ऑप्शन

नए वर्जन में ब्रांडिंग के लिए बैकग्राउंड को बदलकर ग्रे कर दिया गया है। KTM वर्ड्स अब छोटे हैं और ऊपर की तरफ दिए गए हैं और ऊपर की तरफ दिए गए हैं जबकि 390 नाम के साथ Adventure वर्ड भी जोड़ा गया है। Ceramic White के साथ Electronic Orange कलर भी जारी रहने की उम्मीद है। हालांकि, अभी यह पक्का नहीं हुआ है कि इसमें भी ऐसे ही ग्राफिक बदलाव होंगे या नहीं।


KTM ने अभी तक ऐसी कोई भी जानकारी सार्वजनिक नहीं की है कि यह कोई अलग कलर है या मौजूदा सिरेमिक व्हाइट वेरिएंट में किया गया एख सामान्य बदलाव है।
इंजन और परफॉर्मेंस

390 Adventure के मैकेनिकल फीचर्स 2026 मॉडल की तरह ही है। इसमें 349.32cc का लिक्विड-कूल्ड, सिंगल-सिलिंडर DOHC इंजन दिया गया है। यह इंजन 41.5PS की पावर और 33.5nm का टॉर्क जनरेट करता है। इस इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। इसके अलावा, इसमें स्लिपर क्लच, इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल और बाई-डायरेक्शनल क्विकशिफ्टर जैसी सुविधाएं मिलती हैं।


इस मोटरसाइकिल में आगे 19-इंच और पीछे 17-इंच के अलॉय व्हील दिए गए हैं। इसमें एक लंबी विंडस्क्रीन और TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है।
कितनी है कीमत?

2026 KTM 390 Adventure की कीमत लगभग 2.81 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है। इसे 350cc से कम इंजन वाली मोटरसाइकिलों के लिए 18% GST ब्रैकेट का फायदा मिलता है। नए ग्राफिक्स के साथ KTM का मकसद Royal Enfield Himalayan 450 और BMW G 310 GS के मुकाबले इसकी कीमत को प्रतियोगी रखते हुए इसके लुक को नया करना है।


बता दें कि, अपडेटेड ग्राफिक्स और नए कलर के विकल्पों के बारे में आधिराकिर घोषणा जल्द ही हो सकती है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]