Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

विवाद के बाद कंपनी ने हटाया Kriti Sanon का रक्षाबंधन विज्ञापन, एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर मचा था बवाल

विवाद के बाद कंपनी ने हटाया Kriti Sanon का रक्षाबंधन विज्ञापन, एक्ट्रेस के कपड़ों को लेकर मचा था बवाल


भारी विवाद के बाद अभिनेत्री कृति सेनन का रक्षाबंधन स्पेशल ऐड कंपनी की तरफ से हटा दिया गया है।








कृति सेनन का राखी ऐड (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HIGHLIGHTS

कृति सेनन का राखी ऐड हुआ रीमूव


एक्ट्रेस के कपड़ों पर छिड़ी बहस


कृति ने सोशल मीडिया पर दी थी सफाई



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। मौजूदा समय में बी टाउन एक्ट्रेस कृति सेनन (Kriti Sanon) का नाम उनकी फिल्मों से ज्यादा एक राखी ऐड को लेकर चर्चा में बना हुआ है। जिसमें कृति के कपड़ों को लेकर काफी विवाद देखने को मिला। अब खबर आ रही है कि जिस कंपनी के लिए कृति सेनन ने ये रक्षाबंधन स्पेशल विज्ञापन शूट किया था, उन्होंने इस ऐड को हटा दिया है।

भारी कंट्रोवर्सी के चलते कंपनी ने ये फैसला लिया है। इससे पहले कंगना रनौत जैसे हस्तियों ने इस राखी ऐड को लेकर कृति सेनन की आलोचना की थी।
हटाया गया कृति सेनन का राखी ऐड

हाल ही में एक मशहूर ज्वैलरी कंपनी द्वारा कृति सेनन को राखी स्पेशल ऐड में फीचर किया गया। इस ऐड में कृति व्हाइट कलर की ब्रालेट पहने हुए दिखाई दी थीं। इस दौरान वह ऐड में मौजूद भाई और एक पालूत डॉग को राखी बांधती दिखी। ऐसे में इस विज्ञापन में कृति सेनन द्वारा पहने गए कपड़े कई लोगों को रास नहीं आए और सोशल मीडिया पर उनकी आलोचना की जाने लगी।







इसके बाद विवाद बढ़ता चला गया और कंगना रनौत समेत तमाम हस्तियों ने इस ऐड को घिनौना बताया। इसके बाद अब 26 अगस्त बुधवार को उस कंपनी ने मामले को मद्देनजर रखते हुए कृति सेनन वाले ऐड को यूट्यूब सहित बाकी अन्य सभी प्लेटफॉर्म से हटा दिया है।



समाचार एजेंसी एएनआई की तरफ से इस ऐड को हटाए जाने की जानकारी एक्स हैंडल पर दी गई है। जिसमें कंपनी ने अपनी सफाई में लिखा है- भारतीय संस्कृति, परंपराओं और त्योहारों के प्रति हमारे मन में सर्वोच्च सम्मान और गहरा सम्मान है। एक ब्रांड के रूप में, हम हमेशा पूरे परिवार के साथ इन खुशी के पलों का जश्न मनाने में विश्वास करते हैं और इस बार हम अपने पालतू जानवरों के लिए प्यार और उत्सव बढ़ाना चाहते थे।


यदि हमारे हालिया विज्ञापन ने अनजाने में समाज के कुछ वर्गों की भावनाओं को आहत किया है, तो हमारा इरादा बिल्कुल भी नहीं था। सम्मान के तौर पर, हमने उक्त विज्ञापन को सभी मीडिया से वापस ले लिया है।
कृति सेनन ने भी किया था रिएक्ट

सोशल मीडिया पर इस राखी ऐड को लेकर ट्रोलिंग को लेकर कृति सेनन की तरफ से भी बयान सामने आया था, जिसमें एक्ट्रेस ने अपना पक्ष रखते हुए कहा था- महिलाओं को मत बताओं की उन्हें क्या पहनना चाहिए और क्या नहीं। किसी भी त्योहार, रीत रिवाज और परंपराओं को कपड़ों से कोई लेना देना नहीं होता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]