Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

सावन में धूम मचाता है Kailash Kher का ये गीत, महाकाल की भक्ति में कर देता है लीन; एक टेक में हुआ था रिकॉर्ड




सावन में धूम मचाता है Kailash Kher का ये गीत, महाकाल की भक्ति में कर देता है लीन; एक टेक में हुआ था रिकॉर्ड

कैलाश खेर (Kailash Kher) ने शिव भक्तों को एक ऐसा गीत दिया जो सालों से म्यूजिक लवर्स के बीच धूम मचा रहा है। सावन में भी इसे बार-बार सुना जाता है। ...और पढ़ें








सावन में झूमने पर मजबूर करता है ये गीत। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सावन का महीना हो और शिव भक्ति गीत न हो, ऐसा हो नहीं सकता है। सिनेमा ने कई शिव भजन और भक्ति गीत दिए हैं, जिनमें से एक कैलाश खेर (Kailash Kher) का सबसे सुपरहिट गीत भी शामिल है।


कैलाश खेर ने एक दशक पहले महाकाल पर एक ऐसा गाना बनाया जिसे सुनते ही हर कोई शिव की भक्ति में लीन होकर झूमने लग जाए। आज भी यह गीत हर किसी की जुबां पर रहता है। इसे सावन में सबसे ज्यादा सुना जाता है।

शिव भक्ति में लीन करता है 19 साल पुराना गाना

कैलाश खेर ने बॉलीवुड में अपना करियर फिल्मी गानों से शुरू किया था, लेकिन भक्ति गीत के जरिए उन्होंने सबसे ज्यादा पहचान हासिल की। उनका गाना 'अल्लाह के बंदे' (Allah Ke Bande) आज भी बेस्ट सॉन्ग्स की लिस्ट में शुमार है। 19 साल पहले कैलाश खेर ने एक और गीत गाया था, जो शिव भक्तों के बीच खूब पसंद किया गया था।

यह वीडियो भी देखें

कैलाश खेर की कड़क आवाज ने बनाया दीवाना

यह गीत 2007 में बना 'बम लहरी' (Bam Lahiri Song) था। यह गीत किसी फिल्म में नहीं था। इस गीत को कैलाश खेर ने अपने बैंड Kailasa के बैनर तले बनाया था। इस गीत को उन्होंने फ्यूजन टच दिया था। हाई-पिच और कड़क आवाज में उन्होंने इस पारंपरिक गीत को जिस जुनून और भाव के साथ गाया है, वह सीधे दिल को छूता है। कहा जाता है कि उन्होंने इस गाने को एक ही टेक में गा लिया था।


सावन में खूब सुना जाता है गीत

इस गाने के बोल कैलाश खेर ने परेश और नरेश कामथ के साथ मिलकर लिखे थे, जबकि म्यूजिक का जिम्मा अकेले ही संभाला था। उन्होंने अपनी आवाज से इस गाने में और भी एनर्जी डाल दी थी। आज 19 साल बाद भी सावन, शिवरात्रि और कांवड़ यात्रा समेत कई पारंपरिक त्योहारों में यह गीत जरूर बजता है। लाइव शो और इवेंट्स में भी कैलाश खेर यह गीत जरूर गाते हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]