JPSC-JSSC छात्र आंदोलन को जयराम महतो का समर्थन, 20 अगस्त को सीएम आवास घेराव का एलान

झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन मिल रहा है, जिसमें जयराम महतो ने 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का ...और पढ़ें

जयराम महतो ने 20 अगस्त के सीएम आवास घेराव का समर्थन किया।
HIGHLIGHTS

विपक्षी नेताओं ने छात्रों के आंदोलन को जायज ठहराया।
रांची। झारखंड में JPSC-JSSC परीक्षा को लेकर चल रहे छात्र आंदोलन को अब राजनीतिक समर्थन भी मिल रहा है। डुमरी विधानसभा सीट के विधायक और JLKM नेता जयराम महतो ने 20 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम का खुलकर समर्थन किया है।
जयराम महतो ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर कहा कि 20 अगस्त को प्रस्तावित मुख्यमंत्री आवास घेराव कार्यक्रम को उनका पूर्ण समर्थन है। उन्होंने छात्र आंदोलन के समर्थन में लिखा, “हर जोर-जुल्म के टक्कर में, संघर्ष हमारा नारा है।”
बता दें कि JPSC की 14वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर छात्र लगातार आंदोलन कर रहे हैं। छात्रों की प्रमुख मांगों में परीक्षा रद्द कर दोबारा परीक्षा कराने और पूरे मामले की सीबीआई जांच कराने की मांग शामिल है।
छात्र संगठन पहले ही 20 अगस्त को मुख्यमंत्री आवास घेराव का एलान कर चुके हैं। जयराम महतो के समर्थन से आंदोलन को लेकर राजनीतिक बयानबाजी और तेज होने की संभावना है। अब नजर 20 अगस्त के प्रस्तावित कार्यक्रम पर रहेगी कि छात्रों का आंदोलन किस रूप में आगे बढ़ता है।
छात्रों की मांग सिर्फ CBI जांच की- नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी
नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने कहा कि मुख्यमंत्री को इस मामले में जिद्दी रवैया नहीं अपनाना चाहिए। उनका कहना है कि JSSC और JPSC में नौकरी बेचे जाने के आरोप अब खुले तौर पर अखबारों में सामने आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर भी पैसे देकर नौकरी हासिल करने के दावे सामने आ रहे हैं। ऐसे में यह झारखंड के प्रतिभावान छात्रों के साथ अन्याय है।
BJP विधायक नवीन जायसवाल ने छात्रों के अनुशासन को सराहा
BJP विधायक नवीन जायसवाल ने कहा कि झारखंड के छात्र और युवा पिछले 22 दिनों से बेहद अनुशासित तरीके से आंदोलन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी मांगों को शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीके से सरकार के सामने रखा है।
20 अगस्त से पहले बातचीत जरूरी- JMM नेता मनोज पांडे
वहीं JMM नेता मनोज पांडे ने कहा कि लोकतंत्र में छात्रों को अपने हक के लिए लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन करने का पूरा अधिकार है। हालांकि उन्होंने कहा है कि किसी भी आंदोलन को डिरेल नहीं होने देना चाहिए और उसमें किसी असामाजिक तत्व को प्रवेश नहीं मिलना चाहिए।
उन्होंने छात्रों से अपील की है कि 20 अगस्त से पहले थोड़ा लचीलापन दिखाया जाए। अगर एक-दो बिंदुओं पर गतिरोध है तो उन मुद्दों पर बातचीत की जानी चाहिए। मनोज पांडे ने कहा कि छात्र सरकार के अपने हैं और छात्र हित में जो बेहतर कदम होगा, सरकार उसे उठाने के लिए तैयार है।

Labels
Desh
Post A Comment
No comments :