डेटा नहीं सिर्फ कॉलिंग चाहिए? Jio vs Airtel के 1 साल वाले प्लान्स, जानें वैलिडिटी और पूरी डिटेल

अगर आप सिर्फ कॉलिंग और SMS के लिए बिना डेटा वाला लॉन्ग-टर्म प्लान तलाश रहे हैं, तो Jio और Airtel के पास 1,748 रुपये और 1,849 रुपये वाले ऑप्शन्स मौजूद ...और पढ़ें

साल भर सिम एक्टिव रखने की टेंशन खत्म। Photo- ChatGPT.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Reliance Jio और Bharti Airtel भारत के दो लीडिंग टेलीकॉम ऑपरेटर्स हैं। डेटा की बढ़ती कीमतों को देखते हुए भारत सरकार ने टेलीकॉम ऑपरेटर्स को ऐसे प्लान्स लाने को कहा था जो केवल वॉयस कॉलिंग और बेसिक SMS बेनेफिट्स के साथ आते हों। इसका मकसद ग्राहकों को बिना डेटा के पैसे चुकाए अपना सिम एक्टिव रखने का ऑप्शन देना था। शुरुआत में टेलीकॉम कंपनियों ने इस नियम पर आपत्ति जताई थी, लेकिन बाद में TRAI (Telecom Regulatory Authority of India) के निर्देश के बाद उन्हें ऐसे प्लान्स पेश करने पड़े। लॉन्ग-टर्म वैलिडिटी के लिए Jio अपने यूजर्स को 1,748 रुपये का प्लान और Airtel 1,849 रुपये का प्लान ऑफर करता है। आइए जानते हैं इन प्लान्स के बारे में।
Reliance Jio का 1,748 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Reliance Jio का 1,748 रुपये वाला प्रीपेड प्लान 336 दिनों की सर्विस वैलिडिटी के साथ आता है। इस 1,748 रुपये वाले प्लान में यूजर्स को अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, 3,600 SMS और जीरो डेटा मिलता है। ये इंडस्ट्री के उन चुनिंदा प्लान्स में से एक है जिनमें कोई भी डेटा नहीं दिया जाता। इस प्लान के इस्तेमाल का एवरेज डेली खर्च करीब 5.2 रुपये बैठता है। इस प्लान के साथ मिलने वाले एड-ऑन बेनेफिट्स में सिर्फ JioTV और JioAICloud का एक्सेस शामिल है।

Bharti Airtel का 1,849 रुपये वाला प्रीपेड प्लान
Bharti Airtel का 1,849 रुपये वाला प्रीपेड प्लान अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 3,600 SMS के साथ आता है। इस प्लान की सर्विस वैलिडिटी पूरी 365 दिनों (1 साल) की है। इस प्लान का एवरेज डेली खर्च 5.07 रुपये आता है। कंपनी इसके साथ कोई दूसरा एक्स्ट्रा बेनेफिट नहीं देती और इस प्लान में भी यूजर्स को कोई डेटा नहीं मिलता है।
Airtel का प्लान क्यों है बेहतर?
अगर दोनों प्लान्स की तुलना करें तो Airtel का प्लान ज्यादा बेहतर नजर आता है। Airtel के प्लान का रोजाना का खर्च औसतन 5.07 रुपये है, जबकि Jio के प्लान में रोज का खर्च 5.20 रुपये बैठता है। इसका मतलब है कि डेली बेसिस पर Airtel का प्लान ज्यादा सस्ता पड़ता है। Jio का प्लान दिखने में भले ही 101 रुपये सस्ता लगता है, लेकिन इसमें वैलिडिटी भी 336 दिन की ही मिलती है। वहीं Airtel का प्लान 101 रुपये ज्यादा होने के बावजूद पूरे 365 दिन (1 साल) की वैलिडिटी ऑफर करता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :