Jio का 200 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा-कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स भी
Jio का 200 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा-कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स भी
Jio ₹2025 का एक लॉन्ग-टर्म प्लान ऑफर कर रहा है जिसमें 200 दिन की वैलिडिटी, रोजाना 2.5GB डेटा और अनलिमिटेड 5G मिलता है। इस प्लान में JioHotstar, Google Gemini Pro का मुफ्त सब्सक्रिप्शन और कई AI व क्लाउड स्टोरेज फायदे भी शामिल हैं।

Jio का 200 दिन वैलिडिटी वाला प्लान: रोजाना 2.5GB हाई-स्पीड डेटा-कॉलिंग और OTT बेनिफिट्स भी
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। क्या आप भी Jio का सिम कार्ड यूज कर रहे हैं? अगर हां, तो कंपनी एक काफी जबरदस्त लॉन्ग-टर्म रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। इस प्लान की कीमत 2025 रुपये है। प्लान में न सिर्फ लंबी वैलिडिटी के साथ 5G डेटा मिल रहा है बल्कि OTT सब्सक्रिप्शन और AI से जुड़े फायदे भी दिए जा रहे हैं। यह प्लान उन यूजर्स के लिए काफी जबरदस्त ऑप्शन हो सकता है, जो बार-बार रिचार्ज कराने से बचना चाहते हैं। चलिए इस प्लान के बारे में और विस्तार से जानते हैं...
Jio का 2025 रुपये वाला प्लान
Jio के ₹2025 प्लान में यूजर्स को कुल 200 दिनों की वैलिडिटी मिल रही है। इस प्लान में टोटल 500GB डेटा, यानी हर दिन 2.5GB हाई-स्पीड डेटा मिलने वाला है। हालांकि तय डेटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट की स्पीड घटकर 64Kbps रह जाएगी। इसके अलावा एलिजिबल यूजर्स को प्लान में अनलिमिटेड 5G डेटा भी मिलने वाला है।
इसके साथ ही इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और हर दिन 100 SMS भेजने की सुविधा भी मिलेगी। यानी यूजर्स को अलग से कॉलिंग या SMS पैक लेने की जरूरत नहीं होगी।

JioHotstar और JioAICloud भी मिलेगा
कंपनी इस जबरदस्त रिचार्ज प्लान के साथ JioHotstar का Mobile+ Hollywood सब्सक्रिप्शन भी दे रही है। इसके अलावा प्लान में JioAICloud पर 50GB का फ्री क्लाउड स्टोरेज भी मिल रहा है। इसके अलावा इस प्लान में Google Gemini का सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।
एलिजिबल ग्राहकों को 18 महीने का Google Gemini Pro प्लान मुफ्त मिलेगा, जिसकी बताई गई कीमत ₹35,100 है। इसके साथ ही प्लान में 5000GB क्लाउड स्टोरेज और Nano Banana समेत अन्य AI फीचर्स का बेनिफिट्स भी मिलेगा।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :