JBL के नए टचस्क्रीन वाले प्रीमियम ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च, Hi-Res Audio और दमदार ANC भी

JBL ने भारत में अपने नए प्रीमियम ट्रू वायरलेस ईयरबड्स, JBL Live Buds 4 और Live Beam 4 लॉन्च किए हैं। इन ईयरबड्स में टचस्क्रीन डिस्प्ले वाला स्मार्ट चा ...और पढ़ें

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। JBL ने इंडियन मार्केट में अपने नए प्रीमियम ट्रू वायरलेस ईयरबड्स लॉन्च कर दिए हैं। कंपनी ने इन्हें JBL Live Buds 4 और JBL Live Beam 4 के नाम से पेश किया है। कंपनी ने इस बार सिर्फ साउंड क्वालिटी ही नहीं, बल्कि यूजर एक्सपीरियंस को भी बेहतर बनाने पर सबसे ज्यादा फोकस किया है।
इस नए वाले ईयरबड्स के साथ मिलने वाला Smart Charging Case अब टचस्क्रीन डिस्प्ले से लैस है, जिससे कई जरूरी फीचर्स को बिना फोन निकाले ही आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है। चलिए पहले इन बड्स की कीमत जान लेते हैं...
कीमत और उपलब्धता
कीमत की बात करें तो JBL Live Buds 4 और JBL Live Beam 4 दोनों की कीमत 24,999 रुपये है। ये ईयरबड्स आज से JBL India की वेबसाइट, प्रमुख रिटेल स्टोर्स और बड़े ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर खरीदने के लिए उपलब्ध होंगे।
Live Buds 4 को आप Black, Blue, Silver और Sand कलर में खरीद सकते हैं। जबकि Live Beam 4 ब्लैक, Blue, Green, Silver, Orange, Purple और Sand कलर वेरिएंट में आता है।
JBL Live 4 सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो JBL Live 4 सीरीज की सबसे खास बात इसका नया Smart Charging Case है, जो JBL Smart OS 3.0 पर काम करता है। इस केस में आपको बड़ी टचस्क्रीन देखने को मिल रही है। इस स्क्रीन की मदद से आप न सिर्फ नोटिफिकेशन देख सकते हैं बल्कि EQ प्रीसेट चेंज कर सकते हैं, म्यूजिक ट्रैक स्किप कर सकते हैं, शॉर्टकट्स कस्टमाइज कर सकते हैं और केस का बैकग्राउंड भी अपनी पसंद के मुताबिक लगा सकते हैं। इसके लिए बार-बार स्मार्टफोन अनलॉक करने की जरूरत नहीं होगी।
Hi-Res Audio और जबरदस्त ANC
सीरीज के दोनों ईयरबड्स में 10mm Dynamic Drivers मिल रहे हैं और इन्हें Hi-Res Audio Certification भी मिला हुआ है। बड्स में JBL Spatial Sound, Personi-Fi 3.0, Personal Sound Amplification और Low Volume EQ जैसे एडवांस ऑडियो फीचर्स भी मिल रहे हैं।
इन बड्स में True Adaptive Noise Cancelling 2.0 भी मिल रहा है। नए एल्गोरिद्म की मदद से ये बड्स आसपास के शोर को पहले से ज्यादा अच्छे तरीके से कम कर सकते हैं, जिससे म्यूजिक और कॉलिंग का एक्सपीरियंस बेहतर होगा।
AI से होगी और बेहतर कॉलिंग
इतना ही नहीं कॉलिंग एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए बड्स के दोनों मॉडल में 6 माइक्रोफोन मिलेंगे। बड्स में Perfect Calls 2.0, AI बेस्ड Noise Reduction, Call Equalizer और Sound Level Optimizer जैसे फीचर्स भी मिलेंगे। इससे भीड़भाड़ या शोर वाले एरिया में भी क्लियर आवाज सुनाई देगी।
बैटरी लाइफ और फास्ट चार्जिंग भी
ईयरबड्स के बैटरी बैकअप की बात करें तो JBL Live Buds 4 ANC ऑन रहने पर 32 घंटे और ANC ऑफ होने पर 40 घंटे तक का प्लेबैक टाइम दे सकता है। जबकि JBL Live Beam 4 ANC ऑन रहने पर 40 घंटे और ANC ऑफ होने पर 48 घंटे तक की बैटरी लाइफ दे सकता है। दोनों मॉडल में न सिर्फ Wireless Charging सपोर्ट बल्कि 10 मिनट की क्विक चार्जिंग में लगभग 4 घंटे तक म्यूजिक प्लेबैक टाइम भी मिल रहा है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :