Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं 5 बड़े अपग्रेड, इतनी कीमत भी बढ़ने की उम्मीद

iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं 5 बड़े अपग्रेड, इतनी कीमत भी बढ़ने की उम्मीद

एप्पल की नई iPhone 18 Pro सीरीज सितंबर में लॉन्च हो सकती है, जिसमें A20 Pro चिप और वेरिएबल अपर्चर कैमरा जैसे 5 बड़े अपग्रेड मिलने की उम्मीद है। इन सुधारों के साथ, नए मॉडलों की कीमत में भी बढ़ोतरी होने की संभावना है।








iPhone 18 Pro में मिल सकते हैं 5 बड़े अपग्रेड, इतनी कीमत भी बढ़ने की उम्मीद



टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। एप्पल जल्द ही अपनी नई iPhone सीरीज लॉन्च कर सकता है जिसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कंपनी आमतौर पर सितंबर में अपनी नई iPhone सीरीज पेश करती है। इस साल भी iPhone 18 सीरीज को इसी दौरान लॉन्च किया जा सकता है।


Apple ने अभी लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं की है। साथ ही फीचर्स को लेकर भी कंपनी ने अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है, लेकिन सामने आ रही रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज में कई बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं।
हालांकि, इन अपग्रेड्स के साथ इसकी कीमत भी बढ़ सकती है। चलिए आज ऐसे ही 5 बड़े अपग्रेड के बारे में जानते हैं जो नए iPhone 18 Pro में देखने को मिल सकते हैं...
नया A20 Pro चिपसेट

iPhone 18 Pro सीरीज में इस बार सबसे बड़ा चेंज इसके प्रोसेसर में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस बार नया A20 Pro चिपसेट मिल सकता है, जिसे TSMC की 2nm प्रोसेस टेक्नोलॉजी पर बनाया जाएगा।

और छोटा Dynamic Island

एप्पल iPhone 18 Pro में Dynamic Island को पहले के मुकाबले और छोटा कर सकता है। कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया है कि इसका साइज करीब 35 परसेंट तक कम हो सकता है। हालांकि, इस बार भी Dynamic Island पूरी तरह खत्म नहीं होगा।
डिस्प्ले और बैटरी में अपग्रेड

इस बार भी iPhone 18 Pro में 6.3 इंच का डिस्प्ले और iPhone 18 Pro Max में 6.9 इंच का डिस्प्ले मिल सकता है। हालांकि, इनमें ज्यादा ब्राइट और पावर-एफिशिएंट LTPO+ डिस्प्ले देखने को मिल सकती है। जबकि Pro Max मॉडल में बड़ी बैटरी मिलने की भी उम्मीद है।
कैमरा में Variable Aperture

इस बार फोन के कैमरा में बड़ा बदलाव हो सकता है। iPhone 18 Pro मॉडल में 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरा के साथ Variable Aperture सिस्टम मिल सकता है। इससे कैमरा लेंस में आने वाली लाइट को कंट्रोल किया जा सकेगा। इसका फायदा अलग-अलग लाइटिंग कंडीशन में फोटो क्वालिटी और डेप्थ ऑफ फील्ड को शानदार करने में मिल सकता है।
बेहतर C2 Modem

iPhone 18 Pro में एप्पल का नया C2 मॉडेम भी मिल सकता है। इससे न सिर्फ फोन की कनेक्टिविटी बेहतर होगी बल्कि पावर एफिशिएंसी में भी सुधार होने की उम्मीद है। कंपनी सैटेलाइट कनेक्टिविटी को भी और बेहतर कर सकती है।
iPhone 18 Pro सीरीज की संभावित कीमत

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro सीरीज की कीमत इस बार और ज्यादा बढ़ सकती है। iPhone 18 Pro की शुरुआती कीमत करीब ₹1,39,900 हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो यह iPhone 17 Pro की ₹1,34,900 की शुरुआती कीमत से ₹5,000 ज्यादा होगी।


वहीं, कुछ रिपोर्ट्स में ₹10,000 से ₹20,000 तक की कीमत बढ़ने की बात कही गई है। 256GB स्टोरेज वाले iPhone 18 Pro की कीमत करीब ₹1,44,900 और iPhone 18 Pro Max की शुरुआती कीमत करीब ₹1,54,900 बताई जा रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]