iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट: A18 चिपसेट, 48MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स
iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट: A18 चिपसेट, 48MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स
फ्लिपकार्ट पर iPhone 16 को बैंक ऑफर्स के साथ 60,000 रुपये से कम में खरीदने का मौका मिल रहा है। ...और पढ़ें

iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट: A18 चिपसेट, 48MP कैमरा समेत कई बेहतरीन फीचर्स
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप भी लंबे टाइम से iPhone खरीदने का प्लान कर रहे हैं, तो iPhone 16 पर मिल रहा ये ऑफर आपके लिए खास हो सकता है। दरअसल बैंक ऑफर्स का फायदा उठाकर आप iPhone 16 को 60 हजार रुपये से कम कीमत में खरीद सकते हैं।
डिवाइस में दमदार A18 चिपसेट, 48MP कैमरा, शानदार डिस्प्ले और Apple Intelligence जैसे फीचर्स मिल रहे हैं। यह फोन इस कीमत में एक प्रीमियम ऑप्शन बन जाता है। आइए जानते हैं ऑफर और फोन के फीचर्स के बारे में...
iPhone 16 पर जबरदस्त डिस्काउंट
डिस्काउंट ऑफर की बात करें तो ई कॉमर्स प्लेटफॉर्म फ्लिपकार्ट पर ये फोन अभी बिना किसी बैंक ऑफर के सिर्फ 64,900 रुपये में मिल रहा है जबकि इसका एक्चुअल प्राइस 69,900 रुपये है, यानी फोन पर फ्लैट 5000 रुपये का डिस्काउंट मिल रहा है। बैंक ऑफर्स के साथ तो ये डील और भी जबरदस्त बन जाती है।
Flipkart Axis Bank Credit Card और Flipkart SBI Credit Card पर 5,145 रुपये तक की छूट मिल रही है जिसके बाद तो फोन की कीमत सिर्फ 59,755 रुपये रह जाती है। इतना ही नहीं फोन पर खास एक्सचेंज ऑफर भी मिल रहा है जिससे आप 60,200 रुपये तक का एक्सचेंज वैल्यू ले सकते हैं।

iPhone 16 के स्पेसिफिकेशन्स
एप्पल के iPhone 16 में 6.1-इंच का Super Retina XDR OLED डिस्प्ले मिल रहा है, जिसमें Dynamic Island और 2,000 निट्स की आउटडोर ब्राइटनेस मिलती है। साथ ही इस फोन में एडवांस्ड A18 चिपसेट, 5-कोर GPU और 8GB RAM मिल रही है। फोन में Apple Intelligence का सपोर्ट भी देखने को मिल रहा है।
कैमरा की बात करें तो फोन में वर्टिकल कैमरा लेआउट है जिसमें 48MP का Fusion प्राइमरी कैमरा और मैक्रो क्षमता वाला 12MP का Ultra Wide कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में नया टैक्टाइल Camera Control बटन और कस्टमाइज किया जा सकने वाला Action बटन भी है।
iOS 26 पर चलने वाला यह डिवाइस बेहतर बैटरी लाइफ देता है। फोन में मजबूत लेटेस्ट-जेनरेशन Ceramic Shield भी मिल रहा है और यह IP68 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस रेटिंग के साथ आता है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :