'लोग मुझे Crime Patrol के लिए याद रखेंगे...', Ajay Devgn से रिप्लेस होने पर आया अनूप सोनी का रिएक्शन
'लोग मुझे Crime Patrol के लिए याद रखेंगे...', Ajay Devgn से रिप्लेस होने पर आया अनूप सोनी का रिएक्शन
करीब एक दशक तक क्राइम पेट्रोल (Crime Patrol) को होस्ट करने वाले अनूप सोनी (Anup Soni) ने अजय देवगन से रिप्लेस होने पर रिएक्शन दिया है। ...और पढ़ें

क्राइम पेट्रोल से रिप्लेस होने पर बोले अनूप सोनी। फोटो क्रेडिट- एक्स
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। टीवी का सबसे पॉपुलर क्राइम शो 'क्राइम पेट्रोल' (Crime Patrol) नए सीजन के साथ टीवी पर लौटने की तैयारी में है, लेकिन इस बार नए होस्ट के साथ। क्राइम पेट्रोल को अब अनूप सोनी (Anup Soni) की जगह अजय देवगन (Ajay Devgn) होस्ट करने वाले हैं।
हाल ही में, क्राइम पेट्रोल (Crime Patrol New Host) के नए होस्ट की अनाउंसमेंट हुई। डेढ़ दशक तक दर्शक जिसकी आवाज में 'सावधान रहें, सतर्क रहें' सुना करते थे, अब वह सुनाई नहीं देगी। अब अजय देवगन दर्शकों को सावधान और सतर्क करेंगे।
रिप्लेस होने पर अनूप सोनी का रिएक्शन
करीब डेढ़ दशक तक क्राइम शो को होस्ट करने वाले अनूप सोनी ने एक हालिया इंटरव्यू में अजय देवगन से रिप्लेस होने पर पहली बार रिएक्शन दिया है। एएनआई के साथ बातचीत में अनूप सोनी ने कहा कि लोग हमेशा उन्हें इस शो के लिए याद रखेंगे। उन्होंने कहा-
जब तक मेरे करियर में 'क्राइम पेट्रोल' से भी बड़ा कुछ नहीं आ जाता, तब तक मैं चाहे कितना भी दूसरा काम क्यों न करूं, लोग मुझे 'क्राइम पेट्रोल' के लिए ही याद रखेंगे। 'क्राइम पेट्रोल' से पहले लोग मुझे 'बालिका वधू' के लिए पहचानते थे, लेकिन जब 'क्राइम पेट्रोल' आया, तो लोग 'बालिका वधू' को भूल गए।
अजय देवगन को लेकर क्या बोले एक्टर?
अनूप सोनी ने वैरायटी को दिए इंटरव्यू में अजय देवगन के नए होस्ट बनने पर बात की। उन्होंने कहा, "मैं अजय देवगन का बहुत बड़ा फैन हूं और मुझे प्रकाश झा की फिल्मों 'गंगाजल' और 'अपहरण' में उनके साथ काम करने का मौका भी मिला है। मुझे यकीन है कि वह शो में अपना अलग अंदाज और नजरिया लेकर आएंगे। मैं नए सीजन के लिए पूरी टीम को शुभकामनाएं देता हूं।"
अनूप सोनी का अपकमिंग प्रोजेक्ट
बात करें वर्क फ्रंट की तो अनूप सोनी भले ही 'क्राइम पेट्रोल' से बाहर हो गए हैं, लेकिन उनके पास लाइन में एक वेब सीरीज और फिल्म है। वह जल्द ही बड़े पर्दे पर अलग किरदार में धमाल मचाते हुए नजर आएंगे।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :