Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

CM आवास घेराव की खबर वायरल होते ही बढ़ी सुरक्षा, रातभर कड़ी रही निगरानी; JPSC-JSSC छात्रों ने कह दी ये बात




CM आवास घेराव की खबर वायरल होते ही बढ़ी सुरक्षा, रातभर कड़ी रही निगरानी; JPSC-JSSC छात्रों ने कह दी ये बात

JPSC-JSSC सुधार मोर्चा के छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव की खबरों को भ्रामक बताया है। मोर्चा ने स्पष्ट किया कि फिलहाल ऐसी कोई घोषणा नहीं की गई है औ ...और पढ़ें








मुख्यमंत्री आवास घेराव की खबरें भ्रामक बताई गईं।

HIGHLIGHTS

मुख्यमंत्री आवास घेराव की खबरें भ्रामक बताई गईं।


मोर्चा ने फिलहाल घेराव की कोई घोषणा नहीं की।



जागरण संवाददाता, रांची। जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में आंदोलन कर रहे जेपीएससी-जैसेएसएससी सुधार मोर्चा के छात्रों ने मुख्यमंत्री आवास घेराव को लेकर चल रही खबरों को भ्रामक बताया है। मोर्चा की ओर से स्पष्ट किया गया है कि फिलहाल मुख्यमंत्री आवास घेराव की कोई घोषणा नहीं की गई है। आगे किसी भी तरह के कार्यक्रम की घोषणा मोर्चा के प्रवक्ता प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से करेंगे।


दरअसल, एक दिन पहले छात्रों के मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने की खबर तेजी से वायरल हुई थी। इसके बाद जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया। देर रात प्रशासन की ओर से मुख्यमंत्री आवास के आसपास सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई और चारों तरफ बैरिकेडिंग कर मुख्यमंत्री आवास को किले में तब्दील कर दिया गया। सुरक्षा बलों की तैनाती भी बढ़ा दी गई थी।
इस बीच मोर्चा ने छात्रों और आम लोगों से अपील की है कि वे किसी भी भ्रामक खबर पर भरोसा न करें। मोर्चा ने यह भी स्पष्ट किया कि जेएसएससी सीजीएल परीक्षा से जुड़ी उनकी मांगों पर किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। मोर्चा का कहना है कि उनकी मांगों को लेकर आगे की रणनीति और कार्यक्रम की जानकारी आधिकारिक तौर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी जाएगी।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]