'दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी भूल जाओ', ऋषभ पंत से किसने कही ये बात?
'दिल्ली कैपिटल्स में कप्तानी भूल जाओ', ऋषभ पंत से किसने कही ये बात?
दिल्ली कैपिटल्स में दोबारा लौटे ऋषभ पंत को कप्तानी मिलने की उम्मीद है, लेकिन भारत के पूर्व क्रिकेटर का मानना है कि उन्हें कप्तानी से दूर रहना चाहिए।
-1787383542246_v.webp)
ऋषभ पंत की हुई दिल्ली कैपिटल्स में वापसी
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय टीम के विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत अगले आईपीएल में अपनी पुरानी टीम दिल्ली कैपिटल्स में दिखाई देंगे। लखनऊ सुपरजायंट्स ने उन्हें दिल्ली से कुलदीप यादव से ट्रेड किया है। उम्मीद लगाई जा रही है कि वह एक बार फिर दिल्ली की कप्तानी करते हुए नजर आएंगे, लेकिन पंत को सलाह मिली है कि वह कप्तानी का ऑफर कबूल न करें।
पंत ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत दिल्ली से ही की थी। हालांकि, 2025 के मेगा ऑक्शन में लखनऊ सुपर जायंट्स ने उन्हें 27 करोड़ की बड़ी रकम देकर खरीदा था। दो सीजन लखनऊ में बिताने के बाद वह दोबारा दिल्ली आ गए हैं।
नहीं करना चाहिए कप्तानी
लखनऊ में पंत कप्तान थे, लेकिन अपनी टीम को सफलता नहीं दिला पाए थे। भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज वसीम जाफर का मानना है कि अगर दिल्ली में भी पंत को कप्तानी का ऑफर मिलता है तो उन्हें न कह देना चाहिए। जाफर ने अपने यूट्यूब चैनल पर कहा, "अगर दिल्ली कैपिटल्स उन्हें कप्तानी का ऑफर देती भी है तो उन्हें न कह देना चाहिए। मुझे लगता है कि अगर वह एक खिलाड़ी के तौर पर खेलेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा क्योंकि उनका प्रदर्शन नीचे आया है।"
उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि पंत की प्राथमिकता आईपीएल में अच्छा करने और भारत की वनडे, टी20 टीम में वापसी करने की होगी। कप्तानी उनकी प्राथमिकता नहीं होगी क्योंकि वह इस समय भारत के उस लीडरशिप ग्रुप का हिस्सा नहीं है जो कप्तान बन सकें।"
बल्लेबाजी पर देना होगा ध्यान
जाफर का मानना है कि पंत को अपनी बल्लेबाजी पर ध्यान देना होगा। उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि उन्हें इस बात को अलग रख देना चाहिए और एक बल्लेबाज के तौर पर अच्छा प्रदर्शन करने पर ध्यान देना चाहिए, उन्हें अपनी फ्रेंचाइजी के लिए मैच जीतने पर ध्यान देना चाहिए। मुझे लगता है कि ऋषभ के लिए ये सही होगा।"
वहीं जाफर का मानना है कि दिल्ली की कप्तानी के लिए केएल राहुल सबसे सही खिलाड़ी हैं। राहुल भी लखनऊ से दिल्ली की टीम में आए हैं। वह भी लखनऊ की कप्तानी कर चुके हैं। इस समय वह भारत की टेस्ट टीम के उप-कप्तान हैं।
Labels
Sports
Post A Comment
No comments :