Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कार पर दिया ऑटोग्राफ, खुद टेस्ट ड्राइव कर जांची खूबियां

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कार पर दिया ऑटोग्राफ, खुद टेस्ट ड्राइव कर जांची खूबियां

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी डिजाइन वाली VOLGA K50 कार चलाई और उसकी खूबियों की तारीफ की।








पुतिन ने चलाई चीनी डिजाइन वाली कार (स्क्रीनग्रैब)



डिजिटल डेस्क, मॉस्को। फैक्ट्री के दौरे पर पहुंचे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने चीनी डिजाइन वाली कार की सवारी की और खुद इसे चलाया। रूस में बनी चीनी डिजाइन वाली कार VOLGA K50 को ड्राइव करने के बाद पुतिन ने कहा कि यह बहुत, बहुत स्मूथ है।


पुतिन ने कार के कंट्रोल्स को भी एकदम सही बताया। ड्राइव पर निकलने से पहले पुतिन ने कार पर अपने ऑटोग्राफ भी दिए।

दरअसल, चीनी डिजाइन वाली कार को ड्राइव कर पुतिन रूसी जनता को संदेश देने की कोशिश कर रहे हैं कि चीन के साथ अब रूस अपनी कार इंडस्ट्री को आगे बढ़ाएगा। इसके साथ ही पश्चिमी देशों के भी दिखाना है कि उनके प्रतिबंधों के बाद भी देश में इंडस्ट्री अब आगे बढ़ेगी।

ड्राइविंग करते दिखे पुतिन

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने चीनी डिजाइन वाली कार की ड्राइविंग निजनी नोवगोरोड के मशहूर गोर्की ऑटोमोटिव प्लांट के दौरे के दौरान की। सामने आए वीडियो में पुतिन कार की ड्राइविंग सीट पर बैठकर उसे चलाते दिख रहे हैं।


निजनी नोवगोरोड के दौरे के दौरान पुतिन ने यह साफ कर दिया है कि रूस का ऑटो सेक्टर अब एक नई आर्थिक वास्तविकता और चीन के मजबूत साथ के दम पर आगे बढ़ रहा है।

VOLGA K50 कार मूल रूप से रूस की है। यह ब्रांड भले ही रूस का है, लेकिन तकनीकी रूप से इसे चीनी ऑटोमोबाइल कंपनी गीली के सहयोग से तैयार किया गया है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]