Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

नेतरहाट में इस बार भी पुरानी नियमावली से नामांकन, बालिकाओं का नहीं होगा दाखिला

नेतरहाट में इस बार भी पुरानी नियमावली से नामांकन, बालिकाओं का नहीं होगा दाखिला

लातेहार स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में इस बार भी पुरानी नियमावली से ही नामांकन होगा, जिससे बालिकाओं का दाखिला नहीं हो पाएगा। नई नियमावली कोर्ट में लंबित होने के कारण लागू नहीं हो सकी है, और प्रवेश परीक्षा 22 नवंबर को होगी।








नेतरहाट में नामांकन पुरानी नियमावली से ही। (तस्वीर: सांकेतिक)

HIGHLIGHTS

इस बार भी पुरानी नियमावली से ही नामांकन होगा।


नई नियमावली लागू न होने से बालिकाओं का दाखिला नहीं।



राज्य ब्यूरो, रांची। राज्य के सबसे प्रतिष्ठित सरकारी विद्यालय लातेहार स्थित नेतरहाट आवासीय विद्यालय में इस बार भी पुरानी नियमावली से ही नामांकन होगा।

स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इसी वर्ष अप्रैल में विद्यालय के लिए नई सेवाशर्त नियमावली गठित की है, लेकिन मामला कोर्ट में होने के कारण यह लागू नहीं हो सकी है। इस कारण नेतरहाट विद्यालय समिति ने पिछले वर्ष की तर्ज पर ही इस बार भी नामांकन लेने का निर्णय लिया है। इसपर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से भी सहमति प्राप्त की गई है।


नेतरहाट विद्यालय की नई नियमावली में विद्यालय में नामांकन के लिए झारखंड एकेडमिक काउंसिल या सामान्य निकाय द्वारा चयनित किसी अन्य प्राधिकार से प्रवेश परीक्षा आयोजित करने का प्रविधान किया गया है।

साथ ही कुल सीटों के विरुद्ध 33 प्रतिशत सीटों पर बालिकाओं का नामांकन का प्रविधान है। अभी तक विद्यालय में बालकों का ही नामांकन होता रहा है। नई नियमावली लागू नहीं होने से इस बार भी विद्यालय में कक्षा छह में सिर्फ बालकों का ही नामांकन होगा।

सर्वोच्च न्यायालय में खारिज हो चुकी है सरकार की एसएलपी

दरअसल, विद्यालय के संचालन को लेकर एक याचिका झारखंड उच्च न्यायालय में है। उच्च न्यायालय ने इसके लिए एक एडहाक कमेटी गठित की है जो वर्तमान में कार्य कर रही है। दूसरी तरफ, राज्य सरकार द्वारा गठित नई नियमावली में विद्यालय के संचालन को लेकर आमूलचूल परिवर्तन किया है, जिसके तहत इसकी सामान्य निकाय के अध्यक्ष मुख्यमंत्री होंगे।



राज्य सरकार ने उच्च न्यायालय के आदेश के विरुद्ध सर्वोच्च न्यायालय में एसएलपी दाखिल की थी, जिसे शीर्ष न्यायालय ने अस्वीकार करते हुए उच्च न्यायालय को छह माह के भीतर याचिका निष्पादित करने के निर्देश दिए हैं।
24 सितंबर तक ऑनलाइन आवेदन, 22 नवंबर को होगी प्रवेश परीक्षा

नेतरहाट विद्यालय समिति ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा छह में नामांकन के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके तहत ऑनलाइन आवेदन 24 सितंबर तक भरे जाएंगे। प्रवेश परीक्षा प्रमंडल मुख्यालयों में 22 नवंबर को होगी। पिछले वर्ष की तरह इस वर्ष भी प्रारंभिक और मुख्य परीक्षा एक ही दिन होगी। प्रारंभिक एवं मुख्य परीक्षा दोनों 100-100 अंकों की होगी। ॉ


प्रारंभिक परीक्षा में मानसिक योग्यता, हिंदी, गणित, विज्ञान एवं सामान्य अध्ययन से प्रश्न होंगे। मुख्य परीक्षा में मानसिक योग्यता को छाेड़कर अन्य विषयों से प्रश्न होंगे। सबसे पहले प्रारंभिक परीक्षा का मूल्यांकन होगा, जिनमें मेधा सूची के आधार पर कुल 500 अभ्यर्थियों की मुख्य परीक्षा की कॉपी जांची जाएगी।


मुख्य परीक्षा के माध्यम से कुल 150 विद्यार्थियों का चयन शारीरिक जांच एवं मनोवैज्ञानिक परीक्षण के लिए किया जाएगा। अंतिम रूप से 100 छात्रों का चयन नामांकन के लिए किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]