श्रीलंकाई खिलाड़ी से भिड़ने पर जडेजा ने लगाई यशस्वी जायसवाल को डांट, कह डाली चुभने वाली बात

भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई खिलाड़ी आशिता फर्नांडो से लड़ाई हो गई थी। ये विवाद काफी गहरा गया है और यशस्वी की आलोचना भी हो रही है।
-1787541982933_v.webp)
यशस्वी जायसवाल की हुई लड़ाई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। श्रीलंका के साथ कोलंबो के एसएससी स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल की मेजबान टीम के गेंदबाज आशिता फर्नांडों से लड़ाई हो गई थी। बात धक्का-मुक्की तक आ गई थी। इस विवाद ने सभी का ध्यान खींचा और ये चर्चा का विषय बना हुआ है। ऐसे में भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने यशस्वी जायसवाल को जमकर डांट लगाई है।
अशिता ने यशस्वी को बोल्ड कर दिया था। जब भारतीय बल्लेबाज जाने लगे तो श्रीलंकाई गेंदबाज ने कुछ कहा। भारतीय बल्लेबाज ने पलटकर जवाब दिया और उनके काफी करीब पहुंच गए। हल्की धक्का-मुक्की दोनों के बीच हो गई। वहां मौजूद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने दोनों को अलग किया। यशस्वी अर्धशतक नहीं बना सके और 45 रन बनाकर आउट हो गए।
जडेजा हुए गुस्सा
यशस्वी के इस व्यवहार पर अजय जडेजा गुस्सा हो गए। उन्होंने कहा कि अगर आप खुद कुछ सुन नहीं सकते तो फिर कुछ कहिए भी मत। उन्होंने कहा, "ये खतरनाक क्षेत्र है, इसमें कोई शक नहीं है। फिजिकल कॉन्टेक्ट अलग बात है। पिछले मैच में हमने देखा था कि यशस्वी दूसरी तरफ थे। वह फील्डिंग कर रहे थे और निरोशन डिकवेला से उन्होंने कुछ कहा था। हमने कहा था कि ये तब तक ठीक है जब तक आप शब्दों की मर्यादा को पार नहीं करते।"
उन्होंने कहा, "यही चीज हुई है। अगर आप अपने ऊपर नहीं हंस सकते तो उसे दूसरे के ऊपर भी नहीं हंसना चाहिए। अगर आप बर्दाश्त नहीं कर सकते तो फिर दूसरों के साथ भी वैसा मत करिए।"
ऐसा रहा दिन
जहां तक खेल की बात है तो पहले दिन भारतीय टीम का पलड़ा भारी रहा। हालांकि, उसने अंत में कुछ विकेट जल्दी खो दिए नहीं तो वह और मजबूत स्थिति में हो सकती थी। दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर पांच विकेट के नुकसान पर 300 रन है। ध्रुव जुरेल सात और सारांश जैन चार रन बनाकर खेल रहे हैं।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :