Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

रेप के दोषी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास बेंगलुरु जेल में मिला फोन, अधिकारियों पर गिरी गाज

रेप के दोषी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास बेंगलुरु जेल में मिला फोन, अधिकारियों पर गिरी गाज


रेप के दोषी पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास बेंगलुरु जेल में मोबाइल फोन मिला है, जिसके बाद क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ...और पढ़ें








रेप के दोषी प्रज्वल रेवन्ना। (फाइल फोटो।)


रेप दोषी प्रज्वल रेवन्ना के पास बेंगलुरु जेल में फोन मिला।


क्राइम ब्रांच ने मोबाइल फोन मिलने पर मामला दर्ज किया।


लापरवाही के लिए जेल अधिकारी सस्पेंड, दूसरे को नोटिस जारी।



डिजिटल डेस्क, बेंगलुरु। रेप मामले में दोषी ठहराए जाने के बाद बेंगलुरु जेल में उम्रकैद की सजा काट रहे जनता दल (सेक्युलर) के पूर्व सांसद प्रज्वल रेवन्ना के पास मोबाइल फोन मिला है। क्राइम ब्रांच के अधिकारियों की अचानक छापेमारी के दौरान रेवन्ना फोन का इस्तेमाल करते हुए पाए गए।


क्राइम ब्रांच ने मामला दर्ज कर लिया है और इस बात की जांच की जा रही है कि रेवन्ना को जेल के अंदर फोन कैसे मिला। अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए ड्यूटी में लापरवाही के लिए जेल के एक सीनियर अधिकारी को सस्पेंड कर दिया है और प्रज्वल रेवन्ना की सेल में हुई चूक के लिए एक अन्य अधिकारी को नोटिस जारी किया है।

एक अधिकारी सस्पेंड, एक को भेजा गया नोटिस

कथित लापरवाही के लिए जेल के असिस्टेंट सुपरिटेंडेंट ईरन्ना रंगापुर को सस्पेंड कर दिया गया है। वहीं, जेल सुपरिटेंडेंट अंशुच कुमार को सुरक्षा में हुई चूक के लिए स्पष्टीकरण मांगते हुए शो-कॉज नोटिस जारी किया गया है।


पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवगौड़ा के पोते और केंद्रीय मंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे रेवन्ना को पिछले साल रेप और डराने-धमकाने के आरोप में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी। उन्हें एक 48 वर्षीय महिला के साथ यौन उत्पीड़न के वीडियो फैलाने का भी दोषी ठहराया गया था।
घर में काम करने वाली महिला के साथ रेप के दोषी रेवन्ना

हसन जिले के होलेनरासीपुरा में रेवन्ना परिवार के फार्महाउस पर घरेलू सहायिका के तौर पर काम करने वाली महिला ने आरोप लगाया था कि 2021 से प्रज्वल रेवन्ना ने कई बार उसका रेप किया। उन्होंने इस हरकत का वीडियो बना लिया था और धमकी दी थी कि अगर महिला ने किसी को इसके बारे में बताया तो वह वीडियो जारी कर देगा।


वीडियो सामने आने के कुछ ही समय बाद रेवन्ना जर्मनी चले गए और बाद में जेडी (एस) ने उन्हें सस्पेंड कर दिया। वे 2024 का लोकसभा चुनाव हार गए और जर्मनी से लौटने के बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
वीआईपी ट्रीटमेंट पर उठ रहे सवाल

अब जेल के अंदर रेप के दोषी को कथित तौर पर वीआईपी ट्रीटमेंट दिए जाने को लेकर सवाल उठाए जा रहे हैं। इस मामले ने एक बार फिर बेंगलुरु की सेंट्रल जेल में वीआईपी कैदियों को मिलने वाली खास सुविधाओं पर सबका ध्यान खींचा है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]