श्रीलंकाई गेंदबाज के बाद अपनों से ही घिरे यशस्वी जायसवाल, भारतीय कोच ने बताई बल्लेबाज की गलती

भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल का आशिता फर्नांडो से विवाद हो गया थआ जिसके बाद वह अपने ही लोगों से घिर गए हैं।
-1787546569326_v.webp)
यशस्वी जायसवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज से हो गई लड़ाई
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जयासवाल की श्रीलंकाई गेंदबाज आशिता फर्नांडो से लड़ाई हो गई थी। मामला कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन का। इस विवाद के बाद यशस्वी अपने ही लोगों से घिरे हुए दिख रहे हैं। दिन का खेल खत्म होने के बाद भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशू कोटक ने भी यशस्वी की एक गलती बताई है।
यशस्वी ने फर्नांडो को एक ही ओवर में तीन चौके मारे और फिर बोल्ड हो गए। यशस्वी जब जा रहे थे तब फर्नांडो ने उनसे कुछ कहा जो भारतीय बल्लेबाज को बर्दाश्त नहीं हुआ। वह पलटकर फर्नांडो के पास आए और दोनों में हल्की धक्का-मुक्की होने लगी।
'इतने करीब नहीं जाना था'
बात बढ़ती हुई देख श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने उन्हें अलग किया और फिर यशस्वी पवेलियन लौटे। दिन का खेल खत्म होने के बाद कोटक जब प्रेस कॉन्फ्रेंस करने आए तो उनसे यशस्वी को लेकर सवाल किया गया। उन्होंने कहा कि ऐसी चीजें मैदान पर हो जाती हैं, लेकिन यशस्वी को इतने करीब नहीं जाना था।
कोटक ने कहा, "मुझे लगता है कि गेंदबाज ने कुछ कहा था और ये संभवतः गुस्से में हो गया होगा। जाहिर सी बात है, मुझे नहीं लगता कि जायसवाल को गेंदबाज के इतना पास जाना चाहिए था, लेकिन ये चीजें मौके के आवेश में हो जाती हैं।"
अजय जडेजा ने भी लगाई डांट
भारत के पूर्व बल्लेबाज अजय जडेजा ने भी इस मामले में यशस्वी को डांट लगाई। उनका कहना था कि पिछले मैच में यशस्वी फील्डिंग करते समय निरोशन डिकवेला पर कमेंट कर रहे थे। इस बार उनके साथ ऐसा हुआ तो उन्हें बर्दाश्त करना चाहिए थे। जडेजा ने कहा कि अगर आप बर्दाश्त नहीं कर सकते तो फिर आपको वो काम भी नहीं करना चाहिए।

Labels
Sports
Post A Comment
No comments :