Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'कांग्रेस नेता का हृदय परिवर्तन हो गया', राहुल गांधी के 'वुमन पावर' वाले वीडियो पर रिजिजू का तंज




'कांग्रेस नेता का हृदय परिवर्तन हो गया', राहुल गांधी के 'वुमन पावर' वाले वीडियो पर रिजिजू का तंज

संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने राहुल गांधी के महिला सशक्तिकरण पर वीडियो संदेश पर तंज कसा, उनके 'हृदय परिवर्तन' पर सवाल उठाया। ...और पढ़ें








राहुल गांधी के महिला सशक्तिकरण वीडियो पर रिजिजू का तंज



डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने शनिवार को कांग्रेस नेता राहुल गांधी के महिला सशक्तिकरण पर वीडियो संदेश पर निशाना साधा। रिजिजू ने राहुल के वीडियो पर प्रतिक्रिया देते हुए इसे सकारात्मक संदेश बताया और आश्चर्य व्यक्त करते हुए तंज कहा कि क्या उनका हृदय परिवर्तन हुआ है।


शुक्रवार के एक वीडियो में राहुल गांधी ने कहा था कि महिलाओं को बातचीत में वापस लाना और उन्हें वह करने देना जो वे करना चाहती हैं जरूरी है।
राहुल ने महिला सशक्तिकरण की कही बात

राहुल ने कहा था कि महिलाओं एनर्जी फंसी हुई है, उन्हें खुद को एक्सप्रेस करने की इजाजत नहीं है। उन्होंने कहा कि कोई भी देश तब तक सफल नहीं हो सकता है जब तक महिलाओं खुद को एक्सप्रेस न करें। भारत पुरुषों द्वारा महिलाओं पर लगाए गए कड़े कंट्रोल से आजादी चाहता है।

रिजिजू ने दिया जवाब

राहुल के वीडियो पर जवाब देते हुए किरेन रिजिजू ने कहा कि यह कांग्रेस की तरफ से एक पॉजिटिव मैसेज लगता है। महिलाओं को लेकर राहुल गांधी जी के दिल में साफ बदलाव दिख रहा है। इसी के साथ किरेज रिजिजू ने तंज कसते हुए एक सवाल भी दागा।

उन्होंने आगे कहा कि अब, मुझे उम्मीद है कि कांग्रेस पार्टी महिला आरक्षण बिल का बिना शर्त सपोर्ट करेगी।

डीलिमिटेशन बिल और महिला आरक्षण को लेकर टकराव

गौरतलब है कि केंद्र सरकार और कांग्रेस के बीच डीलिमिटेशन बिल और महिला आरक्षण को लेकर टकराव चल रहा है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दल डीलिमिटेशन का विरोध कर रहे हैं और चाहते हैं कि संसद की मौजूदा सीटों में ही 33 प्रतिशत महिला कोटा लागू हो।

वहीं केंद्र सरकार सीटें बढ़ाकर कोटा लागू करना चाहती है। महिला आरक्षण बिल पहले ही संसद से पास हो चुका है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]