Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

फ्रेंचाइजियों के दबाव में चोट के बाद भी खेले कई खिलाड़ी, रिपोर्ट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

फ्रेंचाइजियों के दबाव में चोट के बाद भी खेले कई खिलाड़ी, रिपोर्ट में हुआ हैरान करने वाला खुलासा

समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि कई भारतीय खिलाड़ी आईपीएल में चोटिल होने के बावजूद फ्रेंचाइजी और वित्तीय दबाव में खेले, जिससे उनकी ...और पढ़ें








टीम इंडिया चोटों से परेशान


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम इस समय चोटों की मार से जूझ रही है। टीम के कई खिलाड़ी चोटों का ईलाज कराने के लिए बेंगुलरू स्थित बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में हैं। इस बीच समाचार एजेंसी एएनआई ने अपनी रिपोर्ट में एक खुलासा किया है और बताया है कि कई खिलाड़ी आईपीएल में चोटों के बाद भी खेले थे।


रिपोर्ट में बताया गया है कि खिलाड़ियों ने ऐसा फ्रेंचाइजियों और वित्तीय दबाव में किया था। इसके बाद वह बेंगलुरू पहुंचे। इसी कारण उनके इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की राह मुश्किल हो गई।
शरीर की सीमाएं हैं

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से लिखा गया है, "बहुत ज्यादा क्रिकेट हो रही है। मानव शरीर की भी अपनी सीमाएं हैं। ज्यादा काम करना और स्ट्रेस इंजुरी,खासकर उम्रदराज खिलाड़ियों में वापसी की संभावना को अप्रत्याशित बना देती हैं। आईपीएल के दौरान खिलाड़ी फ्रेंचाइजी और वित्तीय दबाव में चोटों के बाद भी खेलते हैं और इसके बाद उन्हें सीओई में फिजियो के पास भेज दिया जाता है। टीम फिजियो और सीओई फिजियो बहुत काबिल हैं और वह खिलाड़ी की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं। इससे सेलेक्टर्स, कोचेज और कप्तान को परेशानी होती है।"

तालमेल है एकदम सही

जसप्रीत बुमराह और साई सुदर्शन श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर हो गए हैं। इसके बाद सीओई सवालों के घेरों में हैं जहां खिलाड़ियों की चोटों का ईलाज किया जाता है। रविवार को सीओई के मुखिया वीवीएस लक्ष्मण ने बताया था कि सीओई और टीम मैनेजमेंट के बीच तालमेल एकदम रही है और सीओई खिलाड़ियों की पूरी स्थिति को टीम के सामने स्पष्ट कर देता है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]