Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मोहन भागवत के कार्यक्रम के विरोध पर भड़की अमेरिकी सिंगर, कहा- मोदी विरोधी मानसिकता छोड़ खुद की रैली करें




मोहन भागवत के कार्यक्रम के विरोध पर भड़की अमेरिकी सिंगर, कहा- मोदी विरोधी मानसिकता छोड़ खुद की रैली करें

मोहन भागवत के मैडिसन स्क्वायर गार्डन कार्यक्रम के विरोध पर अमेरिकी गायिका मैरी मिलबेन ने न्यूयॉर्क मेयर जोहरान ममदानी पर तीखा हमला बोला है।








अमेरिकी सिंगर ने मेयर जोहरान ममदानी को लगाई लताड़



डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के प्रसिद्ध मैडिसन स्क्वायर गार्डन में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सियासी और सामाजिक बहस छिड़ गई है।

न्यूयॉर्क शहर के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा इस आयोजन पर आपत्ति जताए जाने के बाद प्रसिद्ध अफ्रीकी-अमेरिकी गायिका और अभिनेत्री मैरी मिलबेन ने उन पर तीखा हमला बोला है।

मिलबेन का आरोप है कि इस कार्यक्रम का विरोध करने वाले लोग भारतीय राजनीति से प्रेरित हैं और केवल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व भारतीय जनता पार्टी के प्रति अपनी नफरत के कारण ऐसा कर रहे हैं।
'समाजवादियों को पूंजीवाद की समझ नहीं'

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर मैरी मिलबेन ने लिखा, ममदानी और ये सभी समाजवादी सनकी लोग मैडिसन स्क्वायर गार्डन में मोहन भागवत के इवेंट का विरोध इसलिए कर रहे हैं क्योंकि वे पीएम नरेंद्र मोदी और बीजेपी के विरोधी हैं।



चूंकि ये लोग समाजवाद की विचारधारा को मानते हैं, इसलिए इन्हें पूंजीवाद समझ नहीं आता। MSG समाजवादियों की बकवास पर ध्यान नहीं देता, वे पूंजीवाद के प्रति जवाबदेह हैं। और इसीलिए यह इवेंट होकर रहेगा।
अपनी रैली अयोजित करें

मेयर ममदानी को सीधी चुनौती देते हुए मिलबेन ने आगे कहा कि यदि उन्हें विरोध करना है तो वे पूंजीवादी बनें, धन जुटाएं, MSG किराए पर लें और अपनी मोदी-विरोधी रैली आयोजित करें।

हालांकि, उन्होंने इस कार्यक्रम के शीर्षक वननेस की तारीफ करते हुए उम्मीद जताई कि इस मंच से भारत में धार्मिक स्वतंत्रता पर सार्थक और सकारात्मक बातचीत होगी।
मेयर जोहरान ममदानी ने जताई असहमति

दूसरी ओर, न्यूयॉर्क के पहले मुस्लिम और भारतीय-अमेरिकी मेयर जोहरान ममदानी ने RSS की विचारधारा और मोहन भागवत की मौजूदगी पर गंभीर सवाल उठाए हैं। ममदानी ने स्पष्ट किया कि वे इस रैली का समर्थन नहीं करते।



उन्होंने कहा, मेरे परिवार ने मुझे भारत की जो छवि दिखाई, वह एक धर्मनिरपेक्ष और विविध समाज की थी। ऐसे में किसी ऐसे आंदोलन का उदय देखना बेहद परेशान करने वाला है जो लोगों को अलग-थलग करने वाली सोच पर आधारित हो।



क्या है यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन?

आयोजक संस्था अमेरिकन हिंदूज फॉर एंगेजमेंट एंड डायलॉग के अनुसार, मैनहट्टन में आयोजित यह यूनिवर्सल वननेस सेलिब्रेशन विभिन्न हिंदू-अमेरिकी समूहों के सहयोग से हो रहा है। इसका उद्देश्य साझा सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देना और विभिन्न धर्मों के बीच सद्भाव स्थापित करना है।


गौरतलब है कि मैरी मिलबेन भारतीय समुदाय में काफी लोकप्रिय हैं। 2023 में PM मोदी की अमेरिका यात्रा के दौरान उन्होंने भारत का राष्ट्रगान जन गण मन गाया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]