Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

बारिश रुकने का इंतजार करती रही लखनऊ, मैदान पर रिंकू सिंह ने छक्कों की बरसात कर छीन ली जीत

बारिश रुकने का इंतजार करती रही लखनऊ, मैदान पर रिंकू सिंह ने छक्कों की बरसात कर छीन ली जीत

यूपी टी20 लीग सीजन-4 के 8वें मुकाबले में बुधवार को मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने आतिशी बल्लेबाजी की।








रिंकू सिंंह



स्‍पोर्ट्स डेस्‍क, नई दिल्‍ली। यूपी टी20 लीग (UP T20 League) सीजन-4 के 8वें मुकाबले में बुधवार को मेरठ मावेरिक्स के कप्तान रिंकू सिंह ने अपनी आतिशी बल्लेबाजी से एक बार फिर नामुमकिन को मुमकिन कर दिखाया।

इकाना स्टेडियम में बारिश और DLS (डकवर्थ-लुईस) पार स्कोर के कड़े दबाव के बीच रिंकू सिंह ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए भुवी की कप्तानी वाली लखनऊ फाल्कन्स के मुंह से जीत छीन ली और मेरठ को 5 रनों (DLS नियम) से एक याद रखने योग्य जीत दिलाई।


लखनऊ ने बनाए 183 रन

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लखनऊ फाल्कन्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 183/6 का मजबूत स्कोर खड़ा किया। सलामी बल्लेबाज मोहम्मद सैफ ने 32 गेंदों में 45 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, जबकि अजीत वर्मा ने मध्यक्रम में शानदार अर्धशतक जड़ते हुए 37 गेंदों में 53 रन बनाए।

इस दौरान उन्‍होंने 8 चौके और 1 छक्का लगाया। अंत में सत्यम पांडे और विप्रज निगम के उपयोगी योगदान से लखनऊ मजबूत स्थिति में पहुंची। मेरठ की ओर से जीशान अंसारी और विजय कुमार ने 2-2 विकेट चटकाए।
22 रन पर 3 विकेट गिरे

184 रनों के बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ मावेरिक्स की शुरुआत बेहद खराब रही। इन-फॉर्म बल्लेबाज स्वास्तिक चिकारा को भुवनेश्वर कुमार ने पहले ही ओवर में आउट कर दिया। इसके बाद अभिनंदन सिंह ने दूसरे ही ओवर में दोहरे झटके देते हुए ऋतुराज शर्मा और अक्षय दुबे को पवेलियन भेज दिया। 22 रन पर 3 विकेट गंवाने के बाद दिव्यांश जोशी और दिव्यांश राजपूत ने 52 रनों की साझेदारी कर पारी को संभाला।


बारिश का ड्रामा और रिंकू का धमाका

आखिरी 5 ओवर में मेरठ को जीत के लिए 59 रनों की दरकार थी और मैदान पर कप्तान रिंकू सिंह का आना बाकी था। 15वें ओवर में रिंकू ने अभिनंदन सिंह को निशाना बनाते हुए 19 रन बटोरे। तभी तेज बारिश शुरू हो गई और मैच DLS पार स्कोर की ओर बढ़ने लगा।


16.3 ओवर में मेरठ की टीम DLS पार स्कोर से 1 रन पीछे थी, लेकिन रिंकू ने अगली ही गेंद पर गगनचुंबी छक्का जड़कर टीम को आगे कर दिया। इसके बाद 17वें ओवर में नवनीत कुमार की गेंदों पर रिंकू ने तबाही मचाते हुए महज 5 गेंदों में 26 रन कूट डाले।


16.5 ओवर में जब भारी बारिश के कारण खेल रोका गया, तब मेरठ का स्कोर 154/6 था, जो DLS पार स्कोर से ठीक 5 रन आगे था। इसके बाद मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका और मेरठ को 5 रन से विजेता घोषित कर दिया गया। रिंकू सिंह 24 गेंदों में 55 रन बनाकर नाबाद रहे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]