Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरी बार जीता एलन बॉर्डर मेडल, मिचेल मार्श को भी मिला बड़ा अवॉर्ड

ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरी बार जीता एलन बॉर्डर मेडल, मिचेल मार्श को भी मिला बड़ा अवॉर्ड

ट्रेविस हेड ने लगातार दूसरी बार प्रतिष्ठित एलन बॉर्डर मेडल जीता। यह उपलब्धि हासिल करने वाले वे पांचवें खिलाड़ी बन गए। इस दौरान मिचेल मार्श को वनडे और ...और पढ़ें








ट्रेविस हेड को मिला बड़ा सम्मान



पीटीआई, ब्रिस्बेन: ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड लगातार दूसरी बार एलन बॉर्डर मेडल जीतने वाले केवल पांचवें खिलाड़ी बन गए। ऑस्ट्रेलियाई पुरुष क्रिकेट के सर्वोच्च व्यक्तिगत सम्मान की वोटिंग में उन्होंने अपने करीबी दोस्त एलेक्स कैरी को बेहद मामूली अंतर से पछाड़ा।


हेड ने पुरस्कार ग्रहण करने के बाद क्रिकेट डॉट कॉम डॉट एयू से कहा कि मैं खुद को बेहद सम्मानित और सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूं। पिछले साल श्रीलंका में हुए समारोह से इस बार सबसे बड़ा अंतर यह था कि एबी (एलन बार्डर) खुद यहां मौजूद थे और उन्होंने मुझे यह पुरस्कार दिया।


इसलिए है खास

उन्होंने कहा कि यह सोचकर ही अच्छा लगता है कि मेरे पास अब दो एलन बॉर्डर मेडल हैं। 20 साल बाद मेरे बच्चे इन्हें देखकर इनके बारे में जान सकेंगे। दोनों मेडल ऐसे सालों में मिले, जिनमें भारत और इंग्लैंड के विरुद्ध सीरीज शामिल थीं, इसलिए यह और भी खास है।

यह वीडियो भी देखें

मिचेल मार्श को भी मिला अवॉर्ड

मिचेल मार्श को वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर जबकि टिम डेविड को टी-20 अंतरराष्ट्रीय प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। महिला वर्ग में एनाबेल सदरलैंड को फरवरी में बेलिंडा क्लार्क मेडल दिया गया था।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]