भारत में लाइव हुआ Apple Maps का Transit फीचर, अब iPhone पर मिलेगी बस, मेट्रो और ट्रेन की सटीक टाइमिंग

Apple ने भारत में अपने Apple Maps यूजर्स के लिए मोस्ट अवेटेड Transit फीचर रोल आउट करना शुरू कर दिया ...और पढ़ें

भारत में रोलआउट हुआ Apple Maps Transit.
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। Apple ने कथित तौर पर भारत में अपने Apple Maps में 'Transit' फीचर उपलब्ध करा दिया है। कुछ पब्लिकेशन ने इस फीचर को कंफर्म कर दिया है। Transit फीचर यूजर्स को पब्लिक ट्रांसपोर्ट से जुड़े डायरेक्शन्स एक्सेस करने की सुविधा देता है, जिसमें सपोर्टेड सर्विसेज के लिए डिपार्चर टाइम, कनेक्टिंग रूट्स और किराया शामिल है। ये आस-पास के डिपार्चर और मेजर ट्रांजिट लाइन्स की जानकारी भी देता है। क्यूपर्टिनो बेस्ड टेक दिग्गज ने फिलहाल आधिकारिक तौर पर भारत में रोलआउट का एलान नहीं किया है और भारत अभी भी कंपनी की उन एरियाज की पब्लिक लिस्ट से गायब है जहां Transit उपलब्ध है।
Apple Maps Transit अब भारत में उपलब्ध
MacRumors के कंट्रीब्यूटिंग रिसर्चर हारून पेरिस द्वारा X पर इस बदलाव की जानकारी दिए जाने के बाद, गैजेट्स 360 ने भी भारत में Transit के अवेलेबिलिटी को कंफर्म किया है। Apple ने अभी तक इस फीचर के भारत में रोलआउट का औपचारिक एलान नहीं किया है।
Apple Maps में Transit फीचर सपोर्टेड सर्विसेज के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट डायरेक्शन्स ऑफर करता है, जिससे यूजर्स डिपार्चर और अराइवल का टाइम, कनेक्शन्स और कुछ एरियाज में किराए की जानकारी देख सकते हैं।
Apple Maps रियल-टाइम में सर्विस में आने वाली रुकावटों और बसों और ट्रेनों की लोकेशन भी दिखा सकता है। यूजर्स अपने स्टॉप के पास पहुंचने पर अलर्ट पा सकते हैं और 'Transit Nearby' ऑप्शन के जरिए आस-पास की डिपार्चर टाइमिंग्स चेक कर सकते हैं।
ये Transit फीचर यूजर्स को किसी तय डिपार्चर या अराइवल टाइम के हिसाब से ट्रिप प्लान करने और आसान एक्सेस के लिए अक्सर इस्तेमाल होने वाली ट्रांजिट लाइन्स को पिन करने की भी सुविधा देता है। एक डेडिकेटेड Transit मैप मोड मेन ट्रांजिट लाइन्स को दिखाता है।
कुछ एरियाज और चुनिंदा ट्रांसपोर्ट सिस्टम्स के साथ ट्रांजिट पेमेंट्स का भी सपोर्ट मिलता है। सिस्टम के बेसिस पर, यूजर्स Apple Pay के जरिए पेमेंट कर सकते हैं, Apple Wallet में कम्पैटिबल ट्रांजिट कार्ड जोड़ सकते हैं या ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर के ऐप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
लिखे जाने के समय तक, भारत अभी भी Apple के पब्लिक Transit उपलब्धता पेज से गायब है, हालांकि पब्लिकेशन ने कंफर्म किया है कि ये फीचर देश में Apple Maps पर काम कर रहा है।
इस साल की शुरुआत में, iOS 27 ने Apple Maps में कई बदलाव भी पेश किए थे, जिसमें बेहतर Flyover एक्सपीरियंस शामिल है जो ज्यादा डिटेल्ड सिटी व्यूज के लिए एरियल तस्वीरों को AI के साथ जोड़ता है। Apple ने अमेरिका में Local Lists भी पेश किया है, जो लोकल ट्रेंड्स के आधार पर रेस्टोरेंट्स, फैमिली-फ्रेंडली जगहों और दूसरे स्पॉट्स के लिए रेकमेंडेशन्स तैयार करती है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :