मिल गई तारीख, ओटीटी पर कब और कहां आएगी Ajay Devgn की कॉमेडी फिल्म?

अजय देवगन स्टारर कॉमेडी फिल्म धमाल 4 की ओटीटी रिलीज को लेकर लेटेस्ट अपडेट सामने आ रहा है। ...और पढ़ें

ओटीटी पर आएगी धमाल 4
इस दिन ओटीटी पर आएगी धमाल 4
अजय देवगन की सुपरहिट फिल्म
इस प्लेटफॉर्म पर की जाएगी स्ट्रीम
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल की कमर्शियल तौर पर सफल फिल्मों के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें धमाल 4 (Dhamaal 4) का नाम भी शामिल होगा। अजय देवगन की मल्टी स्टारर इस कॉमेडी फिल्म ने अपनी शानदार कहानी से थिएटर्स में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
अब धमाल 4 ओटीटी पर दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। इस बीच धमाल 4 की ओटीटी रिलीज (Dhamaal 4 OTT Release) डेट को लेकर लेटेस्ट अपडेट भी सामने आ गया है। आइए जानते हैं कि इस मूवी को ऑनलाइन कब और कहां स्ट्रीम किया जाएगा।
ओटीटी पर कब आएगी धमाल 4
हाल ही में धमाल 4 ने थिएटर्स रिलीज का पहला महीना पूरा किया है। आज से ठीक 30 दिन पहले इस मूवी को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज किया गया और अब भी ये मूवी दर्शकों को एंटरनेट कर रही है। अक्सर देखा जाता है कि कोई भी सफल मूवी थिएटर रिलीज के करीब 45-60 दिन के बाद ओटीटी पर एंट्री मारती है। धमाल 4 के साथ भी ऐसा ही कुछ देखने को मिलेगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर धमाल 4 को अगले महीने 4 सितंबर 2026 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर ऑनलाइन स्ट्रीम किया जाएगा। नेटफ्लिक्स ने बड़े पर्दे पर आने से पहले ही निर्देशक इंद्र कुमार की इस मूवी के डिजिटल राइट्स खरीद लिए थे। जिसके तहत आपको आने वाले समय में ये कॉमेडी फिल्म इसी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देखने को मिलेगी।

अगर आपने भी तक धमाल 4 को नहीं देखा है तो कुछ दिनों बाद ओटीटी पर इसका आनंद ले सकते हैं। मालूम हो कि अजय देवगन के अलावा इस कॉमेडी फिल्म में अरशद वारसी, रितेश देशमुख, संजीदा शेख, अंजलि आनंद, संजय मिश्रा, जावेद जाफरी और रवि किशन जैसे कई कलाकारों ने अहम भूमिकाओं को अदा किया है।
बॉक्स ऑफिस पर धमाल 4 का कमाल
धमाल 4 इस साल की उन चुनिंदा मूवीज में शुमार है, जिन्होंने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 150 करोड़ से ज्यादा की कमाई का आंकड़ा पार किया है। अब तक रिलीज के पहले महीने में इस मूवी का नेट कलेक्शन 170 करोड़ से अधिक रहा है, जबकि वर्ल्डवाइड ये फिल्म 250 करोड़ के आस-पास कमाने में सफल रही है।

Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :