Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

मोहनलाल के बाद Ajay Devgn खेलेंगे आखिरी दांव, Drishyam 3 के नए पोस्टर ने बढ़ाया तीन गुना सस्पेंस

मोहनलाल के बाद Ajay Devgn खेलेंगे आखिरी दांव, Drishyam 3 के नए पोस्टर ने बढ़ाया तीन गुना सस्पेंस


अजय देवगन की मोस्ट अवेटेड फिल्म दृश्यम 3 (Drishyam 3) सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म का नया पोस्टर और भी जबरदस्त है।








तीन गुना ज्यादा होगा दृश्यम 3 का सस्पेंस। फोटो क्रेडिट- एक्स



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। दृश्यम और दृश्यम 2 के बाद अजय देवगन (Ajay Devgn) एक बार विजय सलगांवकर के किरदार में वापसी करने जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है और अजय देवगन का हालिया पोस्टर दर्शकों के बीच और उत्सुकता बढ़ा रहा है।


दृश्यम, इसी नाम से आई मलयालम क्राइम थ्रिलर की हिंदी रीमेक है। पहली दो फिल्मों की जोरदार सफलता के बाद अब तीसरा पार्ट आ रहा है। इसी साल मोहनलाल (Mohanlal) की दृश्यम 3 मई में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर दमदार कलेक्शन किया था। अब हिंदी में दृश्यम 3 भी आ रही है।



दृश्यम 3 का नया पोस्टर हुआ रिवील

अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 की रिलीज डेट का तो पहले ही ऐलान कर दिया गया था। हाल ही में फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर शेयर किया गया है जो सस्पेंस को और बढ़ा रहा है।


फिल्म का लेटेस्ट पोस्टर इंटेंस है और इसका क्वोट सस्पेंस बढ़ा रहा है। पोस्टर पर लिखा गया है, "मेरा सच मेरा सही सिर्फ मेरी फैमिली है।" इस पोस्ट के साथ मेकर्स ने कैप्शन में लिखा है, "हर इंसान का नजरिया अलग होता है। मेरे लिए मेरी फैमिली ही सब कुछ है।"



कब रिलीज होगी दृश्यम 3

अजय देवगन की दृश्यम 3 दुनियाभर के सिनेमाघरों में 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी। पहले और दूसरे पार्ट में विजय सलगांवकर (अजय देवगन) पुलिस और मीना देशमुख (तब्बू) को तो चकमा दे देता है लेकिन फाइनल चैप्टर में विजय अपना जुर्म कबूल करता है या नहीं, यह फिल्म देखकर ह पता चलेगा।
अजय देवगन की दृश्यम 3 की स्टार कास्ट

फिल्म की स्टार कास्ट की बात करें तो दृश्यम 3 में अजय देवगन के साथ तब्बू, श्रिया सरन, इशिता दत्ता की वापसी हो रही है। हालांकि, इस फिल्म में अभिनेता अक्षय खन्ना (Akshaye Khanna) नजर नहीं आएंगे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]