Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

'गरुड़ पुराण' पर आधारित होगी Ajay Devgn की नई फिल्म, 21 साल बाद हॉरर थ्रिलर में बनेंगे विलेन?

गरुड़ पुराण' पर आधारित होगी Ajay Devgn की नई फिल्म, 21 साल बाद हॉरर थ्रिलर में बनेंगे विलेन?


सुपरस्टार अजय देवगन की एक नई फिल्म आने वाली है, जिसकी कहानी गरुड़ पुराण पर आधारित होगी।








अजय देवगन की नई फिल्म (फोटो क्रेडिट- एक्स)



अजय देवगन की नई फिल्म की चर्चा तेज


गरुड़ पुराण पर बन रही सुपरनेचुरल थ्रिलर


शूटिंग को लेकर फिल्म पर आया अपडेट



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार अजय देवगन (Ajay Devgn) का नाम बीते समय से उनकी अपकमिंग मूवीज को लेकर चर्चाओं में बना हुआ है। अब खबर आ रही है कि करीब दो दशक बाद अजय नेगेटिव रोल में वापसी करने के लिए तैयार हैं। उनकी अपकमिंग फिल्म एक सुपरनेचुलर हॉरर थ्रिलर होगी और इसकी कहानी गरुड़ पुराण से प्रेरित होगी। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-


अजय देवगन की सुपरनेचुलर हॉरर थ्रिलर

कॉमेडी और एक्शन फिल्मों के बीच अभिनेता अजय देवगन अब स्याह भूमिकाओं में भी दिलचस्पी लेते दिख रहे हैं। साल 2005 में प्रदर्शित फिल्म काल के करीब 21 साल बाद वह फिल्म गृह प्रवेश में एक बार फिर खलनायक की भूमिका में नजर आएंगे। फिल्म दृश्यम के निर्माता कुमार मंगत पाठक के ही प्रोडक्शन में बन रही इस फिल्म का निर्देशन रोहित जुगराज कर रहे हैं।





यह सुपरनैचुल हारर थ्रिलर जानर की फिल्म होगी। पहले निर्माताओं की योजना गत मार्च में ही फिल्म की शूटिंग शुरू कर देने की थी। पूरी फिल्म को एक ही शेड्यूल में ब्रिटेन में शूट किया जाना था। हालांकि, फिर अजय की पहले से चल रही प्रतिबद्धताओं के कारण शूटिंग की योजना आगे बढ़ानी पड़ी। इतना ही नहीं शूटिंग का स्थान भी बदलना पड़ा।









फिल्म से जुड़े करीबी सूर्त्रों के अनुसार, अब फिल्म की शूटिंग अगले महीने से मुंबई में शुरू होगी। अजय धारावाहिक क्राइम पेट्रोल और फिल्म रेंजर की शूटिंग के कारण मार्च में इस फिल्म की शूटिंग नहीं शुरू कर पाए थे। अब निर्माता कुमार मंगत पाठक ने निर्णय लिया है कि फिल्म के कुछ हिस्से मुंबई में ही शूट कर लिए जाएंगे, इससे फिल्म की टीम के लिए सहजता होगी।


फिर अगले शेड्यूल की शूटिंग के लिए फिल्म की टीम लंदन जाएगी। जहां फिल्म के बड़े शेड्यूल की शूटिंग होगी। हारर थ्रिलर जानर में भूत, काल और शैतान फिल्में कर चुके अजय की यह फिल्म गरुड़ पुराण से प्रेरित एक कहानी पर आधारित होगी।
अजय देवगन की अगली मूवी

बात की जाए धमाल 4 के बाद अजय देवगन की अपकमिंग मूवी के बारे में तो उसमें दृश्यम फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त का नाम शामिल है। उनकी मोस्ट अवेटेड मूवी दृश्यम 3 को आने वाले 2 अक्टूबर 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]