'उन्हें शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस...' सोनम वांगचुक ने Aamir Khan को बताया गजनी, नहीं पहचानने वाले दावे की खोली पोल
'उन्हें शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस...' सोनम वांगचुक ने Aamir Khan को बताया गजनी, नहीं पहचानने वाले दावे की खोली पोल
सोनम वांगचुक ने आमिर खान के '3 इडियट्स' के दौरान न जानने के दावे पर पलटवार किया है। उन्होंने एक पुराना वीडियो शेयर कर आमिर को 'गजनी' बताया।
-1788078729129_v.webp)
एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सोनम वांगचुक (Sonam Wangchuk) ने आमिर खान (Aamir Khan) के इस दावे पर करारा जवाब दिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि वो फिल्म '3 इडियट्स' की शूटिंग के दौरान एक्टिविस्ट को नहीं जानते थे।
सोनम ने अब दोनों की मुलाकात का एक पुराना वीडियो दिखाते हुए मजाक में कहा कि आमिर शायद उस मुलाकात को भूल गए होंगे क्योंकि उस समय वे 'गजनी' के किरदार में थे जिसे शॉर्ट टर्म मेमोरी लॉस था।
छात्र प्रदर्शन के बाद उठी थी बात
लद्दाख के इस एक्टिविस्ट ने यूट्यूबर प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर बातचीत के दौरान यह बात कही। उनकी ये टिप्पणी छात्र विरोध प्रदर्शन के दौरान उनकी भूख हड़ताल के बाद आई हैं।
सोनम ने 2008 के जिस कार्यक्रम का वीडियो शेयर किया उसमें आमिर खान उस कार्यक्रम में मौजूद थे, जहां सोनम को लद्दाख में शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए 'रियल हीरोज अवार्ड' से सम्मानित किया गया था। वीडियो में उन्हें सोनम का भाषण सुनते हुए देखा गया था।
सोनम वांगचुक ने दिखाया वीडियो
सोनम वांगचुक ने प्रखर गुप्ता के पॉडकास्ट पर बात करते हुए कहा, 'काफी वीडियो आए जिसमें वो गजनी आउटफिट में मेरा भाषण देख रहे थे, तो शायद वो गजनी आउटफिट में थे, तो शॉर्ट-टर्म मेमोरी लॉस हुआ हो सकता है। 15 मिनट बाद भूल गए होंगे, तो मैं हैरान नहीं हूं। वरना बहुत डिटेल में मिले थे हम। हमने सुना है कि वो अपने किरदार में बहुत घुस जाते हैं, तो शायद गजनी में वो इतने घुस चुके थे कि जिस पुरस्कार समारोह में वो आए, जहां मैं पुरस्कार ले रहा था, वो भी भूल गए होंगे।'
इसके अलावा, वांगचुक ने बताया कि उनकी और आमिर की काफी लंबी मुलाकात हुई थी और उन्होंने कई विचारों पर चर्चा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि वे 3 इडियट्स को अपने जीवन पर आधारित या उनकी जीवनी नहीं कहेंगे लेकिन मूवी उनसे इंस्पायर थी।
Labels
Mirchmasala
Post A Comment
No comments :