8K वीडियो और डुअल CMOS सेंसर के साथ DJI Osmo 360 II एक्शन कैमरा लॉन्च, जानें कीमत
8K वीडियो और डुअल CMOS सेंसर के साथ DJI Osmo 360 II एक्शन कैमरा लॉन्च, जानें कीमत
DJI ने अपने नए फ्लैगशिप एक्शन कैमरा DJI Osmo 360 II को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। इसे पिछले साल आए Osmo 360 के सक्सेसर के तौर पर पेश किया गया है।

DJI Osmo 360 II को लॉन्च किया गया है।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। DJI Osmo 360 II गुरुवार को कंपनी के Osmo 360 पैनोरमिक कैमरे के सक्सेसर के तौर पर लॉन्च हो गया है। ये फ्लैगशिप हाई-परफॉर्मेंस एक्शन कैमरा डुअल 1/1.1-इंच स्क्वायर CMOS सेंसर्स से लैस है। कंपनी का दावा है कि ये 60fps तक पर नेटिव 8K पैनोरमिक वीडियो रिकॉर्ड कर सकता है। DJI Osmo 360 II में 14.5 स्टॉप्स तक का डायनैमिक रेंज, f/1.9 अपर्चर और बेहतर लो-लाइट रिकॉर्डिंग के लिए नया AI Super Night मोड है।
DJI Osmo 360 II की कीमत और उपलब्धता
चीन में DJI Osmo 360 II के स्टैंडर्ड कॉम्बो की कीमत CNY 3,299 (लगभग 46,700 रुपये) तय की गई है, जिसमें DJI Osmo 360 II, एक 2,150mAh कोल्ड-रेसिस्टेंट बैटरी, दो लेंस प्रोटेक्टर्स और एक कैमरा पाउच शामिल है।
कंपनी ने इसका एक एडवेंचर कॉम्बो भी पेश किया है, जिसमें तीन 2,150mAh बैटरियां, एक मल्टीफंक्शनल बैटरी केस, एडजस्टेबल डुअल-डायरेक्शन क्विक-रिलीज अडैप्टर, 1.2 मीटर इनविजिबल सेल्फी स्टिक, दो लेंस प्रोटेक्टर्स और कैमरा पाउच मिलता है। इसकी कीमत CNY 3,999 (लगभग ₹56,600) रखी गई है।
DJI ने अभी तक Osmo 360 II की भारतीय कीमत या उपलब्धता को लेकर कोई एलान नहीं किया है।

DJI Osmo 360 II के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
DJI Osmo 360 II में f/1.9 अपर्चर और 100 से 51,200 की ISO रेंज के साथ डुअल 1/1.1-इंच स्क्वायर CMOS सेंसर्स दिए गए हैं। कंपनी के मुताबिक, सेंसर का स्क्वायर डिजाइन ट्रेडिशनल 1-इंच सेंसर जैसा पैनोरमिक इमेजिंग फील्ड ऑफ व्यू देने के साथ-साथ सेंसर यूटिलाइजेशन को 25 परसेंट तक बेहतर बनाता है। ये कैमरा 60fps पर 6K रिकॉर्डिंग के साथ-साथ 60fps पर नेटिव 8K पैनोरमिक वीडियो रिकॉर्ड करने में कैपेबल है।
DJI का कहना है कि ये नया 360-डिग्री कैमरा 14.5 स्टॉप्स तक का डायनैमिक रेंज ऑफर करता है, जो इसके पिछले मॉडल के मुकाबले दोगुना होने का दावा किया गया है। इसके दो अलग-अलग लेंस मुश्किल लाइटिंग कंडीशन्स में डिटेल्स बनाए रखने के लिए सीन्स को अलग-अलग एक्सपोज कर सकते हैं। वहीं, AI Super Night 2.0 टेक्नोलॉजी f/1.9 अपर्चर के साथ मिलकर लो-लाइट वीडियो रिकॉर्डिंग को काफी बेहतर बनाती है।
Osmo 360 II 15,520 x 7,760 पिक्सल रेजोल्यूशन पर 120-मेगापिक्सल की पैनोरमिक तस्वीरें खींच सकता है। ये अपने वीडियो मोड्स में 10-बिट कलर रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है। मैनुअल कलर ग्रेडिंग पसंद करने वाले यूजर्स के लिए इसमें D-Log M का सपोर्ट भी दिया गया है। DJI का कहना है कि इसका AI-पावर्ड सब्जेक्ट ट्रैकिंग किसी भी सब्जेक्ट को पहचानकर, फॉलो करके फ्रेम के सेंटर में लॉक रख सकता है। हालांकि, ये केवल 4K रेजोल्यूशन तक के पैनोरमिक ट्रैकिंग मोड में ही उपलब्ध है।
एक्शन कैमरे में IP68 रेटिंग मिलती है और बिना किसी एक्स्ट्रा केस के 10 मीटर तक वाटरप्रूफ होने का दावा किया गया है। ये 128GB की ऑनबोर्ड स्टोरेज के साथ आता है और 1TB तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करता है।
कनेक्टिविटी ऑप्शन्स में Wi-Fi 6, Bluetooth 5.4 और USB Type-C शामिल हैं। DJI का कहना है कि ये OsmoAudio के जरिए DJI Mic 3 और DJI Mic Mini 2 जैसे कम्पेटिबल माइक्रोफोन ट्रांसमीटर्स से सीधे कनेक्ट हो सकता है। DJI Osmo 360 II में 2,150mAh की बैटरी दी गई है, जो 8K/30fps पैनोरमिक रिकॉर्डिंग पर 100 मिनट तक का बैकअप देने के लिए रेटेड है और -20 डिग्री सेल्सियस से 45 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान में काम कर सकती है।
Labels
Business
Post A Comment
No comments :