Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अमेरिका के अलास्का में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, दो पायलटों समेत सभी 8 लोगों की मौत

अमेरिका के अलास्का में चार्टर्ड प्लेन क्रैश, दो पायलटों समेत सभी 8 लोगों की मौत

अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में एक चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है, जिसमें 2 पायलट समेत 8 लोग सवार थे। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) ने इस हादसे की पुष्टि की है।








अमेरिका के अलास्का में चार्टर्ड विमान दुर्घटनाग्रस्त (यह तस्वीर AI की मदद से बनाई गई है।)


अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में 8 लोगों को ले जा रहा चार्ड प्लेन क्रैश


घटना के बाद मौके पर सर्च ऑपरेशन जारी



डिजिटल डेस्क, वाशिंगटन। अमेरिका के पश्चिमी अलास्का में बड़ा हादसा हो गया है, जहां 8 लोगों को ले जा रहा रिमोट रडार साइट के पास एक चार्टर्ड प्लेन क्रैश हो गया। नेशनल ट्रांसपोर्टेशन सेफ्टी बोर्ड (NTSB) के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस (AP) ने इस विमान हादसे की पुष्टि की है।


घटना के तुरंत बाद मौके पर सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। अलास्का के नेशनल ट्रांसपोर्ट सेफ्टी बोर्ड के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन के अनुसार, विमान में दो पायलट और 6 यात्री थे।इस हादसे प्लेन में सवार पायलट समेत सभी 8 लोगों की मौत हो गई।
रडार साइट के पास क्रैश हुआ चार्टर प्लेन

NTSB बोर्ड के अध्यक्ष क्लिंट जॉनसन के अनुसार, आठ लोगों को ले जा रहा एक दो इंजन वाला सेसना चार्टर विमान गुरुवार को एंकोरेज से केप न्यूएनहैम जाते समय पश्चिमी अलास्का में एक दूरस्थ रडार साइट के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
अमेरिकी सेना ने कहा कि इस चार्टर प्लेन हादसे में विमान सवार 2 पायलट समेत सभी 8 लोगों की मौत की पुष्टि की है।

यह चार्टर प्लेन गुडन्यूज बे से लगभग 40 मील दक्षिण में स्थित केप न्यूएनहैम की ओर जा रहा था। यह एक वायु सेना की हवाई पट्टी है और लंबी दूरी के रडार स्टेशन तक पहुंच प्रदान करती है।

उन्होंने आगे बताया कि एनटीएसबी, अलास्का स्टेट ट्रूपर्स और बचाव समन्वय केंद्र दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। जैसे-जैसे और जानकारी उपलब्ध होगी, उसे जारी किया जाएगा।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]