पीछे अनोखी डिस्प्ले वाला नया 5G फोन इस दिन आएगा, MediaTek प्रोसेसर और 8GB तक RAM भी

इंफीनिक्स भारत में 4 सितंबर को अपना नया 5G फोन Infinix Hot 70 Pro 5G लॉन्च करने जा रहा है, जो फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा। इसमें 144Hz डिस्प्ले, स्लिम डिजाइन और पीछे की तरफ अनोखी कस्टमाइजेबल LED डिस्प्ले जैसे खास फीचर्स मिलेंगे।

टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। इंफीनिक्स जल्द ही भारत में अपना एक और नया 5G फोन लॉन्च करने जा रहा है। कंपनी इस नए डिवाइस को Infinix Hot 70 Pro 5G के नाम से पेश करने जा रही है। डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म हो गई है। यह स्मार्टफोन अगले महीने लॉन्च होने जा रहा है। डिवाइस को लॉन्च के बाद Flipkart पर बेचा जाएगा और उम्मीद है कि कंपनी इसे अपनी भारतीय वेबसाइट पर भी उपलब्ध कराएगी।
कंपनी ने लॉन्च से पहले इसके बारे में कुछ जानकारी जैसे कि इसका डिस्प्ले, पीछे का डिजाइन और कलर ऑप्शन भी शेयर किए हैं। खास बात यह है कि Hot 70 Pro 5G पहले से ही कुछ ग्लोबल मार्केट में लॉन्च हो चुका है, हालांकि भारतीय मॉडल के कुछ स्पेसिफिकेशन अलग होने की बात कही जा रही है। चलिए पहले इसकी लॉन्च डिटेल्स जान लेते हैं...
Infinix Hot 70 Pro 5G की लॉन्च डेट और उपलब्धता
स्मार्टफोन के लिए फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव हो गई है जिसमें बताया गया है कि नया Infinix Hot 70 Pro 5G भारत में 4 सितंबर को दोपहर 12 बजे (IST) लॉन्च होगा। यह फोन भारत में खास तौर पर इसी ई-कॉमर्स साइट पर खरीदने के लिए उपलब्ध होगा।

डिवाइस को Dive Blue, Mirage Green, Silk Glow Purple और Thermo Orange कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। हर फिनिश का लुक अलग है, जबकि Thermo Orange तापमान के हिसाब से बदलता है और Mirage Green कम लाइट में रंग बदलता है। Silk Glow Purple कलर का भी टेक्सचर चेंज होता रहता है, जबकि Dive Blue मॉडल में मैट फिनिश मिलता है।
Infinix Hot 70 Pro 5G के स्पेसिफिकेशन्स
स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Flipkart पर Infinix Hot 70 Pro 5G की लिस्टिंग से पता चलता है कि इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.76-इंच का फुल-HD+ डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन काफी स्लिम भी होगा जहां इसकी मोटाई सिर्फ 7.85mm हो सकती है, जिससे इसका स्लिम डिजाइन इसकी खासियतों में से एक बन जाएगा।
फोन के पिछले हिस्से में अनोखी Active Matrix Cube (AMC) मिलेगा, जो एक कस्टमाइजेबल LED डिस्प्ले है और नोटिफिकेशन व अन्य विज़ुअल इफेक्ट दिखा सकता है। अगर Infinix Hot 70 Pro 5G का भारतीय मॉडल ग्लोबल वर्शन वाले स्पेसिफिकेशन ही रखता है, तो इसमें MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट, 8GB तक RAM और 256GB स्टोरेज मिल सकता है।
Infinix Hot 70 Pro 5G के कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा मिल सकता है। साथ ही फोन में 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और धूल व पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग भी मिल सकती है। फोन में 6,000mAh की बैटरी और 45W चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है।

Labels
Business
Post A Comment
No comments :