Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चतरा के चांदनी होटल में पुलिस की छापामारी, 5 युवती समेत नौ हिरासत में; कुछ युवक फरार

चतरा के चांदनी होटल में पुलिस की छापामारी, 5 युवती समेत नौ हिरासत में; कुछ युवक फरार


चतरा के चांदनी होटल में पुलिस ने अवैध गतिविधियों की सूचना पर छापा मारा। छापामारी के दौरान पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया गया, जबकि कुछ युवक फरार हो गए।








चतरा के चांदनी होटल में पुलिस ने की छापामारी।


चतरा के चांदनी होटल में पुलिस ने की छापामारी।


पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया।



 संवाददाता, चतरा। चतरा के सर्किट हाउस के सामने स्थित चांदनी होटल में शुक्रवार को अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सन्नी वर्धन के नेतृत्व में पुलिस ने छापामारी की। इस दौरान पुलिस ने पांच युवतियों और चार युवकों को हिरासत में लिया। वहीं, कुछ युवक मौके से फरार हो गए।


पुलिस के अनुसार, एसडीपीओ को होटल में अवैध गतिविधियां संचालित किए जाने की सूचना मिली थी। सूचना के सत्यापन के बाद पुलिस टीम ने होटल में अचानक छापामारी की।

कार्रवाई के दौरान होटल में मौजूद युवक-युवतियों को पुलिस ने अपने कब्जे में लिया। होटल से संबंधित आवश्यक कागजात की भी जांच की गई। इसके अलावा पुलिस ने होटल में लगे सीसी कैमरों का डीवीआर भी जब्त कर अपने साथ ले गई।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, जब्त डीवीआर और अन्य दस्तावेजों की जांच की जाएगी। इसके आधार पर होटल में संचालित गतिविधियों के संबंध में आगे की कार्रवाई की जाएगी। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी अनिल उरांव समेत पुलिस बल के अन्य जवान शामिल थे।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]