Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

असम में बेटे ने ही घर से उड़ाए 50 लाख, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया iPhone; पिता ने कराया गिरफ्तार




असम में बेटे ने ही घर से उड़ाए 50 लाख, गर्लफ्रेंड को गिफ्ट किया iPhone; पिता ने कराया गिरफ्तार



असम के जोरहाट में 25 साल के लड़के ने अपने घर से 50 लाख रुपये चुराकर गर्लफ्रेंड पर खर्च किए।








बेटे ने पिता के चुराए 50 लाख रुपये और गर्लफ्रेंड पर कर दिए खर्च (फोटो-सोशल मीडिया)

HIGHLIGHTS

यश ने घर से 50 लाख रुपये और सोने के गहने चुराए।


चोरी के पैसों से गर्लफ्रेंड पर खर्च किए, आईफोन भी दिलाया।


पिता ने बेटे को पुलिस को सौंपा, दो अन्य आरोपी फरार।



डिजिटल डेस्क, दिसपुर। असम के जोरहाट के रहने वाले 25 साल के युवक ने अपने ही घर का लॉकर तोड़कर 50 लाख रुपये चुरा लिए और घर से फरार हो गया।

युवक का नाम यश धनुका अग्रवाल है। वह अपने घर से 50 रुपये चुराकर अहमदाबाद भाग गया था। पुलिस को शक है कि यश ने चुराए रुपये में से ज्यादातर अपनी गर्लफ्रेंड पर खर्च कर दिए।
पिता ने पुलिस के हवाले कर दिया बेटा

पुलिस ने बताया कि यश ने चोरी 11 अगस्त को की थी, उस समय उसका परिवार घर पर नहीं था। यश ने लॉकर तोड़कर नकद और सोने के गहने निकाल लिए गए थे।


जांच के दौरान, साइबर सिक्योरिटी सेल की मदद से पुलिस को शक हुआ कि यह घर के ही किसी व्यक्ति का काम है। नकद और गहने चुराने के बाद यश अग्रवाल जोरहाट से चला गया था। पुलिस ने उसके सेलफोन को ट्रैक किया और वह अहमदाबाद में मिला।


यश का पता चलते ही उसके पिता अहमदाबाद गए और उसे वापस जोरहाट लाए। घर लाने के बाद यश के पिता ने खुद अपने बेटे को पुलिस के हवाले कर दिया।
चोरी के पैसों से गर्लफ्रेंड को दिलाया iPhone

यश अग्रवाल ने पत्रकारों के सामने कहा, 'मैंने जीतू सोमानी और रोहित प्रसाद के साथ मिलकर यह योजना बनाई थी। उन्होंने मुझे पैसे लेने का सुझाव दिया। जीतू ने कहा कि वे मुझे बताएंगे कि यह कैसे करना है।'


आरोपी ने आगे कहा, 'हमने एक ताला बनाने वाले की मदद ली, फिर हमने पार्टी की, वहां एक लड़की भी थी, पुबाली। मैंने उस पर 5 लाख रुपये खर्च किए। मुझे सच में बहुत अफसोस है। जीतू सोमानी ने मुझे बहकाया था।'


पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि चोरी के पैसे कहां-कहां खर्च किए गए। जांचकर्ताओं को शक है कि यश ने पैसे ने कुछ पैसे अपनी गर्लफ्रेंडपुबाली दत्ता पर खर्च किए और उसके लिए 1.5 लाख रुपये का iPhone खरीदा।


यश पर आरोप है कि उसने अपनी गर्लफ्रेंड को नकद पैसे भी दिए और उसके साथ कई दिन होटलों और रिसॉर्ट्स में बिताए। पुबाली दत्ता को इस मामले में आरोपी नहीं बनाया गया है, लेकिन जांच के लिए पुलिस उससे पूछताछ कर सकती है।


परिवार ने पुलिस को बताया कि यह कैश घर पर बिजनेस के काम के लिए रखा गया था। परिवार के बिजनेस से जुड़े यश अग्रवाल को वहां रखे पैसे के बारे में जानकारी थी।
पुलिस ने दर्ज की FIR

यश अग्रवाल का साथ देने वाले जितेंद्र सोमानी और रोहित प्रसाद का नाम FIR में शामिल किया गया है। पुलिस को शक है कि वे इस साजिश में शामिल हो थे और उन्होंने चोरी किए गए सोने को ठिकाने लगाने में मदद की होगी।


भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। दोनों आरोपी अभी फरार हैं, पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]