Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

चीन में खेल-खेल में 50 ग्राम सोने का बिस्किट निगल गई 5 साल की बच्ची, सर्जरी के बाद बची जान

चीन में खेल-खेल में 50 ग्राम सोने का बिस्किट निगल गई 5 साल की बच्ची, सर्जरी के बाद बची जान


चीन में एक पांच साल की बच्ची ने खेल-खेल में 50 ग्राम सोने का बिस्किट निगल लिया, जिससे उसकी जान पर बन आई थी।








चीन में बच्ची ने निगला 50 ग्राम सोने का बिस्किट



डिजिटल डेस्क, बीजिंग। चीन में खेल-खेल में एक पांच साल की बच्ची ने गलती से 50 ग्राम सोने की बिस्किट निगल लिया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने एक जटिल इंडोस्कोपी सर्जरी के बाद उसकी जान बचाई।


गैस्ट्रिक कैविटी में अटका बिस्किट

यह घटना 16 अगस्त की है। बच्ची को गंभीर हालत में बीजिंग चिल्ड्रन्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। एक्स-रे रिपोर्ट में पता चला कि 4 सेंटीमीटर लंबी और बेहद ठोस सोने की ईंट बच्ची के पेट के अंदरूनी हिस्से यानी गैस्ट्रिक कैविटी में अटकी हुई है।


डॉक्टरों के अनुसार, इस भारी और सख्त बिस्किट से पेट की परत छिलने, इंटरनल ब्लीडिंग और पेट के अंदरूनी अंगों में छेद होने का गंभीर खतरा बना हुआ था। अस्पताल लाने से पहले परिजन बच्ची को कई स्थानीय क्लीनिकों में ले गए थे, लेकिन वहां इमरजेंसी एंडोस्कोपी की सुविधा उपलब्ध नहीं थी।

डॉक्टरों ने निकाला बाहर

कैपिटल मेडिकल यूनिवर्सिटी से जुड़े अस्पताल में डॉक्टरों की टीम के पास ऑपरेशन के लिए बहुत कम जगह थी। इसके बावजूद उन्होंने इंट्रा-ऑपरेटिव एंडोस्कोपी तकनीक और स्नेयर का इस्तेमाल करते हुए महज कुछ ही मिनटों के बेहद नाजुक ऑपरेशन से बिस्किट को पेट से बाहर निकाल लिया।


ऑपरेशन के बाद बच्ची पूरी तरह से स्वस्थ है।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]