Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

अब्दुल्ला शफीक ने 49 साल बाद दोहराया इतिहास, 1977 के बाद कैरेबियन सरजमीं पर 150 का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास

अब्दुल्ला शफीक ने 49 साल बाद दोहराया इतिहास, 1977 के बाद कैरेबियन सरजमीं पर 150 का आंकड़ा पार कर रचा इतिहास

वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली। ...और पढ़ें








अब्दुल्ला शफीक



स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टेस्ट में पाकिस्तान के अब्दुल्ला शफीक ने अपने करियर की सबसे यादगार पारी खेली। शफीक 323 गेंदों पर 160 रन बनाकर नाबाद रहे। इसके साथ ही उन्‍होंने 49 साल बाद इतिहास रच दिया है। वह माजिद खान के बाद वेस्‍टइंडीज में 150+ स्कोर बनाने वाले पाकिस्‍तानी बल्‍लेबाज बने हैं। शफीक की इस पारी की बदौलत पाकिस्‍तान ने त्रिनिदाद में खेले जा रहे मैच पर अपनी पकड़ मजबूत कर ली है।


शफीक का 150+ स्कोर वेस्टइंडीज में पाकिस्तान के किसी खिलाड़ी का 1977 में जॉर्जटाउन में माजिद खान के 167 रन के बाद पहला 150 से ज्‍यादा का व्यक्तिगत स्कोर है। यह 2016 में दुबई में अजहर अली के 302 रन के बाद वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला और 2021 में हरारे में आबिद अली के 215 रन के बाद उपमहाद्वीप के बाहर पहला ऐसा स्कोर है।
पाकिस्‍तान ने हासिल की बढ़त

क्वींस पार्क ओवल में चल रहे दूसरे टेस्‍ट में शफीक 160 रन बनाकर नाबाद रहे। पाकिस्तान टीम 387 रन पर ऑलआउट हो गई। इसके साथ ही बाबर आजम की कप्तानी वाली टीम ने पहली पारी में 43 रनों की बढ़त हासिल कर ली। खास बात यह है कि तीसरे दिन स्टंप्स से पहले मेहमान टीम ने अपनी स्थिति और मजबूत कर ली। स्पिनर साजिद खान ने वेस्टइंडीज के टॉप ऑर्डर के चार विकेट चटका दिए हैं। मेजबान टीम अपनी दूसरी पारी में 103/6 के स्कोर पर संघर्ष करती दिखी।

वेस्टइंडीज को गेंदबाजी में जोमेल वारिकन के अलावा ज्‍यादा सफलता नहीं मिली। वारिकन ने 112 रन देकर 6 विकेट लिए। शफीक ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए 15 चौके और तीन छक्के लगाए और पारी पर अपना दबदबा बनाए रखा। पाकिस्तान पहला टेस्ट 90 रन से हारने के बाद इस दो मैचों की सीरीज को बराबर करने की कोशिश कर रहा था।


ओपनर ब्रैंडन किंग की गैर-मौजूदगी ने घरेलू टीम की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। पीठ में तकलीफ के कारण वे दूसरी पारी में बल्लेबाजी नहीं कर पाए। चौथे दिन के खेल में उनके खेलने पर भी अभी अनिश्चितता बनी हुई है। वेस्टइंडीज ने एक बयान में कहा, "शुरुआती मेडिकल जांच के बाद पता चला है कि ब्रैंडन किंग को पीठ के निचले हिस्से की मांसपेशियों में ऐंठन (spasms) की समस्या हो रही है। टीम का मेडिकल स्टाफ अभी उनकी निगरानी और जांच कर रहा है। एहतियात के तौर पर, यह बल्लेबाज आज के बाकी खेल के लिए मैदान पर नहीं उतरेगा।"
कैरिबियन में वेस्टइंडीज के खिलाफ पाकिस्तानी बल्लेबाजों के सबसे ज्‍यादा व्यक्तिगत टेस्ट स्कोरहनीफ मोहम्मद (1958): 337 रन
वजीर मोहम्मद (1958): 189 रन
माजिद खान (1977): 167 रन
अब्दुल्ला शफीक (2026): 160* रन
सईद अहमद (1958): 150 रन
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]