Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

26 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेगी 90s की एक्ट्रेस, हाथ लगी कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली 2?

26 साल बाद बॉलीवुड में वापसी करेगी 90s की एक्ट्रेस, हाथ लगी कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली 2?

90 के दशक की एक मशहूर अदाकारा अब फिल्म मालामाल वीकली 2 के जरिए 26 साल बाद वापसी करती दिखेगी। ...और पढ़ें








मालामाल वीकली 2 में दिखेगी ये अभिनेत्री (फोटो क्रेडिट- इंस्टाग्राम)


90 के दशक में फेमस हुई थी ये एक्ट्रेस


मालामाल वीकली 2 को लेकर चर्चा में नाम


हिंदी सिनेमा में वापसी के लिए तैयार



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। हिंदी सिनेमा के लिए 90 का दशक सबसे यादगार दौर रहा था। इस दौर में कई अभिनेता और अभिनेत्री सुपरस्टार बने। लेकिन कुछ कलाकार ऐसे रहे, जो शोहरत पाने के बाद अचानक गायब हो गए। उनमें से एक अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर (Shilpa Shirodkar) भी रहीं, जिन्होंने रातोंरात फेम मिला और फिर वह गुमनामी के साये में चली गईं।


लेकिन अब खबर आ रही है कि शिल्पा हिंदी सिनेमा में एक ग्रैंड कमबैक करने के लिए तैयार हैं और वह कॉमेडी फिल्म मालामाल वीकली के सीक्वल (Malamaal Weekly 2) में नजर आ सकती हैं। पूरा मामला क्या है, आइए जानते हैं-
शिल्पा शिरोडकर का होगा कमबैक

खुदा गवाह, गोपी किशन और हम फिल्मों की अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर अब अपने लिए दमदार पात्रों की तलाश में जुटी हैं। व्यक्तिगत कारणों से अभिनय से लंबी दूरी के बाद वह पिछले साल प्रदर्शित फिल्म जटाधारा में अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा के साथ नजर आई थी। जटाधारा को तेलुगु और हिंदी दोनों भाषाओं में एक साथ बनाया गया था लेकिन फिल्म बॉक्स आफिस पर असफल रही थी।






लिहाजा शिल्पा की दमदार वापसी को लेकर उम्मीदें धूमिल हुई थी। अब खबरें हैं कि साल 2006 में प्रदर्शित फिल्म मालामाल वीकली की सीक्वल फिल्म मालामाल वीकली 2 में वह नजर आ सकती हैं। सूत्रों के अनुसार, फिल्म मालामाल वीकली 2 के निर्माताओं ने संपर्क किया है। शिल्पा को कहानी और उनका पात्र पसंद भी आया है, लेकिन अभी तक उन्होंने फिल्म साइन नहीं की है।







अगर शिल्पा यह फिल्म साइन करती हैं तो 2000 में प्रदर्शित फिल्म गज गामिनी के 26 साल बाद वह उनकी विशुद्ध हिंदी सिनेमा में वापसी होगी। वहीं फिल्म के लिए परेश रावल पहले ही कर चुके हैं। उनके अलावा फिल्म में रवीना टंडन व परिणीति चोपड़ा भी अहम भूमिकाओं में होंगी।
बिग बॉस से चमकी किस्मत

दरअसल सिनेमा जगत में शिल्पा शिरोडकर की वापसी का पूरा श्रेय सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस सीजन 18 को जाता है। इस सीजन में बतौर कंटेस्टेंट शिल्पा ने घर के अंदर शानदार खेल दिखाया था, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया। ऐसा कहा जा सकता है कि बिग बॉस 18 से ही शिल्पा शिरोडकर के लिए इंडस्ट्री में कमबैक के दरवाजे खुल हैं।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]