Live TV

राज्य

[States][twocolumns]

देश

[Desh][list]

राजनीति

[Politics][list]

आ गया बंटवारा 1947 का पहला रिव्यू, पैसा वसूल या फिजूल, कैसी Sunny Deol की फिल्म?

आ गया बंटवारा 1947 का पहला रिव्यू, पैसा वसूल या फिजूल, कैसी Sunny Deol की फिल्म?

सनी देओल की मोस्ट अवेटेड फिल्म बंटवारा 1947 का पहला रिव्यू सामने आ गया है। ...और पढ़ें








कैसी है बंटवारा 1947 (फोटो क्रेडिट- एक्स)

HIGHLIGHTS

सामने आया बंटवारा 1947 का पहला रिव्यू


इस फिल्ममेकर ने बताई कैसी है सनी देओल की फिल्म


निर्देशक राजकुमार संतोषी की मूवी बंटवारा 1947



एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। इस साल का बहुचर्चित फिल्म बंटवारा 1947 (Batwara 1947) जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) की इस पीरियड ड्रामा फिल्म का नाम लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। रिलीज से एक दिन पहले अब हिंदी सिनेमा के एक बडे़ फिल्ममेकर्स की तरफ से बंटवारा 1947 का रिव्यू किया गया है।


उन्होंने सोशल मीडिया पर एक लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है कि सनी देओल और निर्देशक राजकुमार संतोषी की ये फिल्म कैसी है। आइए इस लेख में जानते हैं-
बंटवारा 1947 का पहला रिव्यू यहां पढ़ें

घातक, दामिनी और घायल जैसी सफल फिल्में बनाने वाले निर्देशक राजकुमार संतोषी करीब 3 दशक बाद सनी देओल के साथ कोई फिल्म ला रहे हैं। हाल ही में मुंबई में बंटवारा 1947 की स्पेशल स्क्रीनिंग भी रखी गई है, जिसके देखने के लिए तमाम फिल्मी सितारे पहुंचे। उनमें निर्माता रमेश तौरानी का नाम भी शामिल रहा।




अब रमेश ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर बंटवारा 1947 का पहला रिव्यू शेयर किया है और फिल्म की ताऱीफ में जमकर कसीदे पढ़ें हैं। उन्होंने पोस्ट में लिखा है- फिल्म बंटवारा 1947 की कहानी बेहद संवेदनशील है और ये दिल को छू लेने छूती है। इस मूवी में दिखाया गया है कि इंसानियत की मिसाल कैसे पेश की जाती है। मेरे हिसाबा से इसे 'फर्स्ट डे, फर्स्ट शो' में जरूर देखा जाना चाहिए।


यह फिल्म में बताती है कि कैसे मुश्किल हालात में भी इंसान को मजबूत हौसले और दया-भाव की अहमियत को बनाए रखना चाहिए है, खासकर हमारे इतिहास के सबसे बुरे दौर में। सनी देओल ने बहुत ही शानदार और असरदार एक्टिंग की है, साथ ही प्रीति जिंटा को बड़े पर्दे पर अपना बेहतरीन काम करते देखना वाकई बहुत सुखद है।

इसके अलावा बंटवारा 1947 के अन्य कलाकार शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल ने भी अपने-अपने किरदारों में कमाल का काम किया है। विलेन के रोल में अभिमन्यु सिंह ने दमदार अभिनय की छाप छोड़ी है। उन्होंने एक ऐसा किरदार निभाया है जो दिलचस्प भी है और अंदर तक झकझोर देने वाला है।
राजकुमार संतोषी की तारीफ में पढ़े कसीदे

अपने इंस्टा पोस्ट में रमेश तौरानी ने आगे लिखा है- निर्देशक राजकुमार संतोषी को एक बार फिर ऐसी कहानी कहने के लिए बधाई, जो दर्शकों के दिलों को छू लेती है। उनकी फिल्मों में इंसानियत, जज्बात और दिल को छू लेने वाली बातें लाने की काबिलियत वाकई खास है। कुल मिलाकर कहूं तो बंटवारा 1947 एक एक जबरदस्त संदेश देने वाली, खूबसूरती से बनी फिल्म है, जो हम सब को जरूर देखी जानी चाहिए।
Post A Comment
  • Facebook Comment using Facebook
  • Disqus Comment using Disqus

No comments :


मिर्च मसाला

[Mirchmasala][threecolumns]

विदेश

[Videsh][twocolumns]

बिज़नेस

[Business][list]

स्पोर्ट्स

[Sports][bsummary]